Connect with us

खबर सक्ती ...

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सक्ती में परीक्षा परिणाम उत्सव के साथ निः शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन.. विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी हुए शामिल ..

Published

on

सरस्वती शिशु मंदिर संस्कार में अव्वल… डा आशुतोष जायसवाल ,

भैया बहन परिश्रम के साथ निरंतर आगे बढ़ें …राम अवतार अग्रवाल अध्यक्ष ,

शिक्षा के साथ-साथ भैया बहन संस्कारवान बन राष्ट्र पुनर्निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें… व्यवस्थापक चितरंजय पटेल ..

सक्ती, नगर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सक्ती में परीक्षा परिणाम उत्सव मनाते हुए शिशु से लेकर अष्टम एवम् नवम दशम के भैया बहनों को अभिभावकों की गरिमामय उपस्थिति में परिणाम पत्रक वितरित किया गया इसके अनुसार कक्षा अष्टम तक शत प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित किया तो वहीं नवम व एकादश के परिणाम में विद्यार्थियों ने संकाय विशेष में विशिष्ट अंकों के साथ रिकार्ड बनाया।

इस उत्सव में अभ्यागत के रूप में मंचासीन युवा दंत चिकित्सक आशुतोष जायसवाल ने विद्यालय के संस्कार की तारीफ करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किया तो वहीं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने का आग्रह किया। कोषाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल ने बच्चों को बधाई देते हुए गर्मी की छुट्टी में अपने स्वास्थय की चिंता कर उन्हें अध्ययन में मन लगाने की बात कही। उपाध्यक्ष आचार्य राजेंद्र शर्मा ने विद्यालय की शिक्षा पद्धति की बात कहते हुए बताया कि शिशु मंदिर में ध्रुव, प्रहलाद जैसे चरित्रवान भविष्य का निर्माण होता है। सहव्यवस्थापक कन्हैया गोयल ने सफल वियर्थियो को बधाई देने के साथ अच्छी सफलता नहीं पाने वाले बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें नई ऊर्जा के साथ मेहनत करने की बात कही।
विद्यालय के व्यवस्थापक चितरंजय पटेल ने विद्यार्थियों से कहा कि आप शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही संस्कारवान बन राष्ट्र पुनर्निर्माण के कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ।

परीक्षा परिणाम उत्सव कार्यक्रम का संचालन आचार्य पुरन गिरी गोस्वामी ने किया तो वहीं अतिथियों का अभिनंदन आचार्य चूड़ामणि साहू ने किया।
आज विद्यालय परिसर में युवा दंत चिकित्सक डा आशुतोष जायसवाल ने निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन कर विद्यालय परिवार के साथ अभिभावकों का भी निःशुल्क परीक्षण कर सबको चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया।पश्चात विद्यालय परिवार ने डा आशुतोष का उनके योगदान के लिए सम्मान भी किया।

आज इसी दरम्यान स्वाभिमान रथ यात्रा के छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक वीरेंद्र पांडे व पूरन छाबरिया का विद्यालय आगमन पर प्रबंध समिति की ओर से उनका भावभीनी स्वागत की गई।
विद्यालय प्रबंधन समिति के व्यवस्थापक अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि आज से 15 जून तक के लिए विद्यार्थियों का ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है पर विद्यालय कार्यालय एवम् कर्मचारी नियमित समय में उपस्थित रहेंगे तथा नवीन प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रहेगी ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending