Connect with us

ख़बर रायपुर

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव डॉ. भारतीदासन ने धमतरी और कांकेर जिलों में जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशानिर्देश ..

Published

on

रायपुर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव डा. एस. भारतीदासन ने आज जल जीवन मिशन के कार्यों का धमतरी जिले अंतर्गत ग्राम मुजगहन, रूद्री, कानीडबरी में निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम मुजगहन रेट्रोफिटिंग नलजल योजना के निरीक्षण के दौरान टंकी के आउटलेट पाईप मे लिकेज होने की ग्रामीणों की शिकायत पर इसे 24 घंटे के भीतर रिपेयर करने के निर्देश मुख्य अभियंता, रायपुर को दिए। ग्राम के अंदर अनेक घरेलू नल कनेक्शन में प्लास्टिक के नल पाए गए एवं अधिकांश स्थानों पर नल ही नहीं लगे थे, जिसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए उन्होंने 2 दिवस में उच्च मानक के स्टेनलेस स्टील की टोटियां लगाकर ग्राम पंचायत का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता को दिए गए। इसके साथ ही लापरवाही बरतने के कारण संबंधित सहायक अभियंता एवं उप अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा के दौरान प्रतिमाह जलकर का भुगतान नियमित रूप से पंचायत को करने की समझाईस दी। उन्होंने ग्राम रूद्री की रेट्रोफिटिंग नलजल योजना का निरीक्षण ग्राम सरपंच श्रीमती अनिता यादव के साथ किया । ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी घरों में घरेलू कनेक्शन दिए जाने एवं पर्याप्त मात्रा में जल की आपूर्ति होने की जानकारी सरपंच द्वारा दी गई। यह भी अवगत कराया गया कि ग्रामीणों के द्वारा 100 रू. प्रति माह प्रति परिवार से जलकर नियमित रूप से प्राप्त हो रहा है। ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा अवगत कराया गया कि योजना से प्रति माह रू. 60 हजार का जलकर प्राप्त हो रहा है जिससे योजना के संचालन संधारण का कार्य सुचारू रूप से की जा रही है। ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत समस्त कार्य पूर्ण होने के कारण ग्राम को “हर घर जल प्रमाण पत्र दिए जाने की कार्यवाही करने हेतु कार्यपालन अभियंता को ग्राम पंचायत के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए गए। सरपंच की मांग पर गौठान में पेयजल की व्यवस्था हेतु तत्काल 1 नलकूप खनन करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता को दिए गए। उन्होंने ग्राम कानीडबरी की रेट्रोफिटिंग नलजल योजना का निरीक्षण किया । निरीक्षण में पाया गया कि रेट्रोफिटिंग योजना के लिए कार्यादेश 8 माह पूर्व दिया गया किंतु टंकी कार्य की प्रगति मात्र 15 प्रतिशत पाया गया। उन्होंने कहा कि बारिश से पूर्व पाईप लाईन के कार्य पूर्ण किये जावे एवं टंकी के कार्य आगामी 2 माह में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जावे। जिला स्तर की जानकारी लेने पर कार्यपालन अभियंता ने बतलाया की धमतरी जिले की 5 योजनाएं कार्यादेश जारी होने के 3 माह से अधिक होने के बाद भी कार्य अप्रारंभ है। सचिव श्री भारतीदासन द्वारा इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए स्थल से ही दूरभाष पर प्रमुख अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया गया की धमतरी जिले के जिन योजनाओं के कार्य कार्यादेश जारी होने के 3 माह
पश्चात् भी प्रारंभ नहीं हुए उन्हें निरस्त करने की कार्यवाही तत्काल की जावे ।

विश्राम गृह धमतरी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के साथ जल जीवन मिशन की समीक्षा में श्री भारतीदासन ने कहा कि धमतरी जिले के 160 शत प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन वाले ग्रामों एवं 52 ग्रामों में जहां 90 प्रतिशत से अधिक घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं उन्हें लक्षित कर “हर घर जल” प्रमाण पत्र हेतु कार्ययोजना बनाते हुए लक्ष्य की प्राप्ति पंचायतों के सहयोग से सुनिश्चित किया जावे। जिला कांकेर के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत कासावाही के तीन बसाहटों में सोलर पंप युक्त योजना कार्यरत पाई गई। ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम प्रधान डोंगरी के निरीक्षण में ग्राम में पानी टंकी युक्त योजना चालू पाई गई। जिला कांकेर में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा में पाया गया कि 57 हजार घरेलू नल कनेक्शन हेतु आमंत्रित 580 योजनाओं से की निविदाओं की दरें इंटरनेट की सुविधा में कमी का आड़ लेते हुए अभी नहीं खोली गई है, इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए उन्होंने प्रमुख अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया की कांकेर खंड कार्यालय की निविदाओं को राज्य स्तर पर खुलवाने हेतु तत्काल कार्यवाही करें। जिला कांकेर के जल जीवन मिशन की समीक्षा में कायों की प्रगति अत्यंत असंतोषजनक पाई गई। सचिव, छ.ग. शासन द्वारा समीक्षा में मुख्य अभियंता, जगदलपुर एवं अधीक्षण अभियंता, कोंडागांव को कांकेर जिला में अत्यंत धीमी प्रगति के लिए नियमित रूप से समीक्षा करने हेतु निर्देशित किए गए।

निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के परिपालन में मुख्य अभियंता, रायपुर द्वारा जिला धमतरी में बैठक लेकर दो दिनों के भीतर ग्राम मुजगहन में टंकी के पाईप लाईन के रिपेयर एवं नलों में उच्च गुणवत्तायुक्त नल लगाने हेतु समुचित कार्यवाही सुनिश्चित कर ली गई। प्रमुख अभियंता द्वारा ग्राम रूद्री के गौठान में तत्काल विभागीय मशीन के माध्यम से नलकूप खनन करने हेतु अधीक्षण अभियंता, विद्युत यांत्रिकी को दिनांक 6 मई 2023 तक कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किए गए। प्रमुख अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता, धमतरी के द्वारा ऐसी 05 अनुबंध जिनके कार्यादेश जारी होने के उपरांत भी कार्य प्रारंभ नहीं हुए थे उन्हें निरस्त किए गए एवं तत्काल पुनः निविदा आमंत्रण की कार्यवाही प्रारंभ की गई।

कांकेर जिले के जिन 580 योजनाओं की निविदाएं इंटरनेट की सुविधा की कमी के कारण खोलने में विलंब हो रही है उन्हें राज्य स्तरीय एम. आई. एस. कार्यालय, रायपुर में निविदा खोलने हेतु समस्त कार्यवाही पूर्ण करते हुए कार्यपालन अभियंता, कांकेर को उनकी टीम सहित, दिनांक 6 मई 2023 को 10 बजे उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया। इस प्रकार दिए गए निर्देशों को विभागीय अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही किया गया ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending