Connect with us

खबर कोरबा

उच्च रक्तचाप से बचाव के लिए खानपान और जीवनशैली में बदलाव आवश्यक ..

Published

on

17 मई 2023 को मनाया जायेगा विश्व उच्च रक्तचाप दिवस ..

कोरबा, 15 मई 2023 को हाईपर टेंशन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाता है । इस दिन लोगों को हाईपरटेंशन (उच्च रक्तचाप ) के प्रति जागरूक किया जाता है। हाईपरटेंशन किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है । हाई ब्लडप्रेशर या हाईपरटेंशन का खतरा महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में होता है। इसके अलग अलग कारण हो सकते है जेसे फैमिली हिस्ट्री, तनाव, गलत खान-पान और लाईफ स्टाइल आदि। इससे बचने के लिए न केवल डाईट और लाईफ स्टाईल पर ध्यान देने की जरूरत है बल्कि तनाव को कम करना और शरीर को सक्रिय बनाए रखना बेहद जरूरी है।

दिनांक 17 मई 2023 को जिले में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर समस्त विकासखण्ड स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर) में उच्च रक्तचाप से संबंधित विमारियों के रोकथाम से सबंधी जागरूकता लाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों उच्चरक्तचाप एवं मधुमेह बीमारी के संबंध में तथा उससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा उच्च रक्चाप तथा मधुमेह की स्क्रीनिंग की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उच्च रक्तचाप को साईलेंट किलर कहा जाता है। शरीर की धमनियों या मुख्य रक्त वाहिकाओं की दीवारों पर रक्त प्रवाहित करने से उत्पन्न बल को रक्तचाप के रूप में जाना जाता है। जब ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो उसे हाइपर टेंशन कहते है। यह धीरे-धीरे शरीर में बढ़ता है, जिससे विभिन्न हृदय संबंधी विकार जैसे मायोकार्डियल इनफक्शन, स्ट्रोक, हार्टफेलियर का विकास होता है। मोटापा, धुम्रपान या स्मोकिंग, शराब का सेवन असंतुलित आहार तनाव या डिप्रेशन तथा, शारीरिक गतिविधियों में कमी उच्च रक्तचाप की समस्या को जन्म दे सकते हैं। हालांकि हाईपरटेशन के लक्षणों का पहचानना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे संकेत हैं जिनके द्वारा उच्च रक्तचाप की समस्या को देखा जा सकता है- जैसे अत्यधिक सर दर्द होना, छाती में दर्द होना, स्पष्ट दिखाई ना देना, बेचौनी या घबराहट होना, सांस फूलना थकान महसूस होना है। कलेक्टर संजीव कुमार झा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के लोगों से अपील किया है कि जिन लोगों को उपरोक्त प्रकार के लक्षण हो वे निकट के स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर जाँच करा सकते हैं तथा चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर चिकित्सक द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन अवश्य करें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..1 घंटा ago

सामाजिक सेवा के कार्यों के साथ मनाया गया अविनाश सिंह का जन्मदिन, रक्तदान व वृक्षारोपण से दिया जनसेवा का संदेश ..

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति के सचिव अविनाश सिंह के जन्मदिन पर सेवा के कई आयोजन, आठ गांवों के प्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बाराद्वार थाना परिसर में हुआ ‘एकता वृक्षारोपण’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में बाराद्वार थाने में हुआ वृक्षारोपण, सरदार पटेल जी की जयंती पर दिया हरियाली...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

अड़भार नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, वृक्षारोपण के साथ समारोह सम्पन्न ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव की मौजूदगी में अड़भार नगर पंचायत के...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 20 दुकानों पर चालानी कार्रवाई ..

कोटपा अधिनियम के तहत 3,350 रुपये का अर्थदंड वसूला, 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री नहीं करने की दी...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती मे स्व. बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, डॉ. चरणदास महंत ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान ..

श्रद्धांजलि के साथ सेवा का संकल्प: स्व. बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर फल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और शिक्षक...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending