Connect with us

खबर सक्ती ...

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सक्ती में ग्रीष्मकालीन विशेष कक्षाओं के १७ वें दिवस पर निरीक्षण के दरम्यान हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ ..

Published

on

पढ़ाई के साथ नैतिक व अध्यात्मिक शिक्षा जरूरी है… अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल ,

समापन दिवस पर परीक्षा के साथ होंगे विविध कार्यक्रम तथा सर्वश्रेष्ठ बच्चे किए जायेंगे पुरस्कृत…अधिवक्ता चितरंजय पटेल

सक्ती, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सक्ती में संचालित ग्रीष्मकालीन विशेष आंग्ल भाषा कक्षा के दरम्यान विभिन्न विद्यालयों के लगभग 100 विद्यार्थी विगत 17 दिनों से अनवरत अंग्रेजी के साथ गणित और योग की शिक्षा ले रहे हैं। इस दौरान नकुल देवांगन व्याख्याता (अंग्रेजी) और अरुण यादव (गणित) तथा चूड़ामणि साहू योगाचार्य के द्वारा प्रतिदिन लगातार बच्चों को निःशुल्क कक्षायें लगा कर सैकड़ों बच्चों को विशेष रूप से शिक्षित किया जा रहा है।

आज इस विशेष कक्षाओं का निरीक्षण करने पहुंचे विद्यालय प्रबंध समित के अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल ने बच्चों से रूबरू होते हुए पढ़ाई के साथ संस्कारित शिक्षा को भी आवश्यक बताते हुए सभी से प्रतिदिन अपने माता_पिता, गुरुजनों के सम्मान के साथ ईश्वरीय प्रार्थना का आग्रह किया तो वहीं व्यवस्थापक अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि शिविर के समापन दिवस पर सभी अभिभावकों के साथ मिलकर बच्चों को उनके रुचि अनुसार पाठ्येत्तर गतिविधि का भी प्रदर्शन किया जाना है फलस्वरूप बच्चे इस हेतु भी तैयारी रखें।

आज सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों को दैनिक उपासना पुस्तक का निःशुल्क वितरण कर उन्हें आग्रह किया गया कि सभी प्रतिदिन प्रयोग करते हुए जीवन में अमल करें । इस अवसर पर बच्चों के साथ अभिभावक एवम् शिक्षकों की गरिमामय उपस्थिति रही तथा सभी ने समवेत स्वर से हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर9 मिनट ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर34 मिनट ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर51 मिनट ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

प्रमुख विकास कार्यों को गति दें- मुख्य सचिव विकासशील ..

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न .. रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending