Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने स्वास्थ्य विभाग के नवनिर्मित और निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण ..

Published

on

सक्ती, नवगठित सक्ती जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत ग्राम नंदौरकला में बनाए गए नवीन स्वास्थ्य केंद्र भवन तथा ग्राम जाजंग और देवरी के स्वास्थ्य केंद्र तथा शासकीय चिकित्सकिय स्टाफ आवास के प्रगतिरत निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उन्होंने ग्राम नंदौरकला में बनाए गए नवीन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि ग्राम नंदौरकला का स्वास्थ्य केंद्र बरसों से जर्जर स्थिति में था। जिस कारण स्वास्थ्य सुविधा हेतु ग्रामीण जनों को गांव के बाहर निर्भर रहना पड़ता था। नवगठित सक्ती जिले की स्थापना के बाद ग्राम नंदौरकला में 6 बिस्तर के नवीन स्वास्थ्य भवन का निर्माण किया गया है और अब इसके संचालन की तैयारी है। जिसके निर्माण कार्यों और स्वास्थ्य सुविधाओं का कलेक्टर द्वारा आज निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया।

नंदौरकला के इस भवन में नए उप स्वास्थ्य केंद्र के संचालन से आम जनों को अपने गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी और प्रसव के लिए महिलाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा आज ग्राम जाजंग के उप स्वास्थ्य केंद्र में हाउसिंग बोर्ड द्वारा किए जा रहे रिनोवेशन कार्य, ग्राम देवरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र में हाउसिंग बोर्ड द्वारा किए जा रहे रिनोवेशन कार्य तथा सीजीएमएससी द्वारा निर्मित कराए जा रहे शासकीय चिकित्सकिय स्टॉफ आवास का निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य किए जाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीएमओ, हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता, सब इंजीनियर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती जिले के ग्राम चंदली में आबकारी विभाग की दबिश, 11.16 लीटर अवैध शराब जब्त – एक महिला गिरफ्तार ..

डभरा मंडल प्रभारी आशीष उप्पल की टीम की बडी कार्रवाई, घर में बेचने के लिए रखी देशी-विदेशी शराब बरामद .....

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती के बिहान नर्सिंग होम में विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधा, सोनोग्राफी सहित मिल रहा बेहतर इलाज ..

पेट-लीवर और मनोरोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, बिहान नर्सिंग होम में मरीजों के लिए विशेष परामर्श शिविर .. सक्ती, नगर के...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती जिले के सकरेली (बा) और झालरौदा में विवाह समारोह में पहुंचे जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, वर–वधू को दिया आशीर्वाद ..

सक्ती, जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित विवाह आशीर्वाद समारोह में जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा शामिल...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन की कार्रवाई, 16 दुकानों पर चालान, 2050 रुपये जुर्माना ..

तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत सक्ती में छापेमारी, पान दुकानों व स्टोर्स पर 16 चालानी कार्रवाई .. सक्ती, राष्ट्रीय तंबाकू...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त कल 13 मार्च को होगी जारी ..

छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानो को 498.83 करोड़ रुपये होंगे जारी , सक्ती जिलें के 88 हजार से...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय ..

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से...

खबर बिलासपुर9 घंटे ago

दिल की बीमारी से जूझ रही बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन, ‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से हुआ सफल इलाज ..

‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से सफल ऑपरेशन के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ, परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

जिले में घरेलू एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने कलेक्टर ने ली बैठक ..

घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग न हो, वितरण व्यवस्था पर रखें कड़ी निगरानी – कलेक्टर महोबे .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे...

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की छापेमारी, कई होटलों से सिलेंडर जब्त ..

होटलों में घरेलू गैस से बन रहा था खाना, खाद्य विभाग की कार्रवाई में सिलेंडर व उपकरण जब्त .. जांजगीर-चांपा,...

खबर कोरबा1 दिन ago

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, सेंटर प्वाइंट से 6 सिलेंडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर विशेष अभियान, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन सख्त .. कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending