Connect with us

खबर सक्ती ...

विश्व तंबाखू निषेध दिवस पर बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यशाला में कलेक्टर ने तंबाखू उपयोग नहीं करने दिलाई शपथ ..

Published

on

हमें तंबाखू नहीं भोजन चाहिए…कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ,

तंबाखू खतरनाक जहर के साथ केंसर का प्रमुख कारण है- अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, हमें तंबाकू नहीं भोजन चाहिए यह बात कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज 31 मई 2023 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सक्ती जिले में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के शुभारंभ करते हुए जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष की आसंदी से कहा।

आज बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यशाला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं तकनीकी सहयोगी संस्था यूनियन द्वारा आयोजित की गई जिसमें जिले की नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रिया एक्का द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं विश्व तंबाकू निषेध दिवस की जानकारी दी गई जिसके तहत तंबाकू उत्पाद के खेती एवं विक्रेताओं को अन्य व्यवसाय एवं खेती से जोड़ा जाना है तथा जन समुदाय में तंबाकू के दुष्प्रभाव के प्रति जन जागरूकता लाना है।

राज्य में तकनीकी सहयोग प्रदाय कर रही संस्था द यूनियन के संभागीय प्रतिनिधि संजय नामदेव के द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के उद्देश्य कोटपा अधिनियम ई-सिगरेट अधिनियम हुक्का बार अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई। जिला स्तरीय समिति के कार्यक्रम के क्रियान्वयन में अहम भूमिका है फलस्वरूप कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रत्येक 3 माह में बैठक आयोजित की जानी है साथ ही साथ जिले में बेहतर क्रियान्वयन हेतु नशा मुक्ति केंद्र एवं प्रवर्तन दल का गठन किया जाना है।

आज कलेक्टर द्वारा कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया कि सर्वप्रथम समस्त शासकीय कार्यालयों को तंबाकू मुक्त घोषित किया जाए एवं कार्यालय अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का उपयोग पूर्ण से प्रतिबंधित हो। बैठक के उपरांत विश्व तंबाकू निषेध दिवस अवसर पर समस्त विभाग प्रमुखों के साथ जनप्रतिनिधियों व मीडिया के लोगों हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर तंबाखू के उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया।

इन पलों में उपस्थित उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने तंबाखू को खतरनाक जहर बताते हुए इसे केंसर का प्रमुख कारण कहा। आज के इस बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यशाला में स्वास्थ विभाग से डॉ सूरज सिंह राठोर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती अर्चना तिवारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समस्त विभाग प्रमुख, जन प्रतिनिधि व पत्रकार संघ सक्ती के अध्यक्ष तपेश शर्मा, योम लहरे के साथ अन्य मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 घंटा ago

अग्नि सुरक्षा हेतु आवासीय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए गृह मंत्रालय ने जारी की एडवायजरी ..

जांजगीर-चांपा, ग्रीष्म ऋतु में तापमान बढ़ने के साथ आगजनी की घटनाओं की संभावना को देखते हुए भारत सरकार गृह मंत्रालय,...

खबर रायगढ़17 घंटे ago

🚨 “अभियान संवेदना” : महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से किया गिरफ्तार ..

🚨 शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला का किया शारीरिक शोषण, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न ..

श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए .. रायपुर, केंद्रीय न्यासी बोर्ड,...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

“स्वस्थ तन स्वस्थ मन” (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना अंतर्गत 25 जून 2026 तक कर सकते हैं आवेदन ..

निजी चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित, छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मिलेगा अवसर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन,...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

बिहान योजना से बदली दूरपती की तकदीर, बनीं ‘लखपति दीदी’ ..

जनसमस्या निवारण शिविर में सम्मानित, सालाना 1.20 लाख रुपये की आय से बनीं आत्मनिर्भर .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर सक्ती में विशेष महाआरती, गूंजा हनुमान चालीसा पाठ ..

देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी, भाजपा ने सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending