खबर सक्ती ...
ब्रम्हाकुमारिज द्वारा पर्यावरण संरक्षण दिवस पर पौधारोपण किया ..

वृक्ष है तो जल है और जल है तो जीवन है- अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, वृक्ष है तो जल है और जल है तो जीवन है यह बात प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शक्ति कुंज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधा रोपण करते हुए उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने व्यक्त किया। केंद्र संचालिका राजयोगिनी बी के तुलसी बहन के सान्निध्य में आज शक्ति कुंज सेंटर में ब्रम्हाकुमारिज के साथ नगर के गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारियों के द्वारा पर्यावरण दिवस पर गन्ना, कोइलार, सदाबहार आदि पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

साथ ही सेंटर में संचालित सात दिवसीय बाल व्यक्तित्व विकास शिविर के द्वितीय दिवस पर बच्चों ने रंगोली के माध्यम पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आज भी शिविर में करीब तीस बच्चों ने भाषण, नृत्य व रंगोली विधाओं में आनंद पूर्व भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण पर अपनी अपनी बात रखी। आज बी के आरती बहन, भाई पप्पू खर्रा और दीप्ति ने बच्चों को नृत्य, गीत आदि सिखाया तो वहीं बी के बहनों के साथ ट्रेजरी ऑफिसर राकेश चौधरी, पत्रकार राम अवतार साहू, टीकाराम श्रीवास आदि लोगों ने पौधा रोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण दिवस के कार्यक्रम में सहभागिता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login