Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

बाढ़, प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के संबंध में बैठक संपन्न ..

Published

on

अपर कलेक्टर ने सावधानी एवं बचाव संबंधी दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आगामी मानसून को देखते हुए अपर कलेक्टर एस पी वैद्य की अध्यक्षता में मानसून पूर्व आयोजित बाढ़, प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था करने के संबंध में जिला कार्यालय जांजगीर के सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और किसी भी प्रकार की जनधन की हानि ना हो, इस संबंध में आवश्यक सतर्कता बरतने हेतु पूर्व तैयारी किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
अपर कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित कर कहा गया है कि वे सड़कों, नालों के पुल पुलियों की मरम्मत का कार्य आवश्यकता अनुसार मानसून पूर्व करें। बाढ़ की स्थिति में पुल पुलिया रपटों के ऊपर पानी बहने की स्थिति में कोई भी व्यक्ति बहते हुए पानी के ऊपर पार ना करें इस पर रोक लगाने के लिए आवश्यक की नियुक्ति और आवश्यक सांकेतिक चिन्ह लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने जल संसाधन विभाग को बाढ़ की स्थिति को कम करने एवं जन धन की क्षति न हो इसके लिए बांध से पानी छोड़ने की सूचना 12 घंटे पूर्व जिला बाढ़ नियंत्रण एवं संबंधित जिले के अधिकारियों अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार को देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने वर्षा ऋतु में तेज हवाओं, अतिवृष्टि के कारण तार का टूटना पोल का गिरना आदि की संभावना बनी रहती है। कोई अप्रिय घटना ना हो इस हेतु आवश्यक व्यवस्था करने दल गठित करने, पेड़ों की छटाई का कार्य मानसून पूर्व करने निर्देश विद्युत विभाग को दिए गए हैं।
अपर कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार को अतिवृष्टि एवं बाढ़ से बचाव राहत व्यवस्था हेतु प्रभावित होने वाले ग्रामों की जानकारी स्वयं सेवी संगठन, बचाव दल का गठन, एवं नाव तैराको की उपलब्धता, राहत शिविर स्थल, प्रभावित के लिए भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था, चिकित्सा दल व्यवस्था, आवागमन के साधन की व्यवस्था, विद्युत की व्यवस्था, कुआं हैंडपंपों की स्वच्छ पानी हेतु ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग, तहसील मुख्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना करने, शांति एवं आवश्यक व्यवस्था हेतु पुलिस दल का गठन करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने संभावित बाढ़ प्रभावित ग्रामों में कुशल तैराकों की सूची नाम पता एवं मोबाइल नंबर सहित मानसून पूर्व उपलब्ध मोटर बोट, नाव का परीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी, सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

प्रमुख विकास कार्यों को गति दें- मुख्य सचिव विकासशील ..

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न .. रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

दिवाली पर सक्ती विधानसभा को डॉ. चरणदास महंत की बड़ी सौगात, 2.96 करोड़ के 74 विकास कार्यों को मंजूरी ..

दृष्टिबाधित बच्चों के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत, गांव-गांव में बनेंगे छतदार चबूतरे, मुक्तिधाम, प्रतीक्षालय और मंगल...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील की सराहनीय पहल, पहले वर्ष में ही पत्रकारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने की अनूठी पहल ..

प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद, सौहार्द और आत्मीयता को मजबूत करने की दिशा में कलेक्टर रेना जमील का...

खबर जशपुर ..1 दिन ago

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल, करम राजा की पूजा-अर्चना...

खबर जशपुर ..1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण ..

सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए शहरवासियों को मिली सर्वसुविधायुक्त भवन की सौगात , मुख्यमंत्री ने उत्तर जशपुर क्षेत्र...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending