Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

जिला स्वास्थ्य समिति-शायी निकाय एवं कार्यकारी समिति की समीक्षा बैठक संपन्न ..

Published

on

प्रत्येक उप स्वास्थ्य केन्द्र को क्रियाशील करें, अनावश्यक रेफरल करने पर की जाएगी कड़ी कार्यवाही – कलेक्टर ,

मुख्यालय में निवास नहीं करने वाले कर्मचारियों का वेतन रोकने के कलेक्टर ने दिए निर्देश ,

छुटे हुए बच्चों का 15 जुलाई तक अभियान चलाकर टीकाकरण करने के दिए निर्देश ..

जांजगीर-चांपा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं कार्यकारी समिति की बैठक कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों में अधोसंरचना, रनिंग वाटर, बिजली, लेबर रूम की स्थितियों, निर्माण कार्यों पर समीक्षा की। धीमे निर्माण पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की तथा समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश। उन्होंने जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव के संबंध में जानकारी ली और लक्ष्य के अनुरूप संस्थागत प्रसव में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मैदानी अमले को ग्रामों का भ्रमण कर गर्भवती माताओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से लाभान्वित कराने के दिए निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की मुख्यालय में निवास न करने की शिकायत पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यालय में निवास न करने वाले कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक उप स्वास्थ्य केन्द्र को क्रियाशील करने कहा तथा अनावश्यक रेफरल करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जिले में सिकल सेल जांच हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं पेयजल, बैठक व्यवस्था, मानव संसाधन, शौचालय, दवाईयों की उपलब्धता, चिकित्सकीय उपकरण, चिकित्सकों की उपस्थिति, बिजली आदि के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत उन्होंने निर्धारित शेड्यूल अनुसार समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करते हुए कार्य करने एवं छुटे हुए बच्चों का अभियान चलाकर 15 जुलाई तक टीकाकरण करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जननी सुरक्षा योजना के तहत जिला चिकित्सालय में सभी पात्र हितग्राहियों को शतप्रतिशत योजना का लाभ दिलाने, गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ बैठक में कलेक्टर ने स्कूलों में बच्चों का नेंत्र जांच, टीबी मुक्त पंचायतो की सूची तैयार करने, विकासखंड स्तर पर रेडक्रॉस सोसायटी सदस्यता अभियान चलाने तथा बीएमओ, बीपीएम को प्रति सप्ताह स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ्य अधिकारी डॉ स्वाति वंदना सिसोदिया, जिला शिक्षा अधिकारी एच आर सोम, सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत, डीपीएम उत्कर्ष तिवारी सहित सभी बीएमओ एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending