Connect with us

ख़बर रायपुर

बड़ी खबर: नारायणपुर को देश के आकांक्षी जिलों में दूसरा स्थान ..

Published

on

जल जीवन सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन ..

रायपुर, जल जीवन सर्वेक्षण 2023 में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले ने देश के 43 आकांक्षी जिलों में दूसरा स्थान हासिल किया है। नारायणपुर जिले को यह गौरवपूर्ण रैंकिंग बीते छह माह के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने नारायणपुर जिले की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए जल जीवन मिशन के कार्यों के क्रियान्वयन में जुटे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी है।

गौरतलब है कि एक अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक हुए जल-जीवन सर्वेक्षण 2023 में नारायणपुर को देश के आकांक्षी जिलों में दूसरा स्थान मिला है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में जल जीवन मिशन के कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। आकांक्षी जिले के रूप नारायणपुर को मिली यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण है। उन्होंने कहा है कि जल जीवन मिशन में छत्तीसगढ़ राज्य की प्रगति की सराहना पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार ने की है। राज्य में अब तक 25 लाख से अधिक परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन प्रदान कर राज्य ने 50 फीसद से अधिक का लक्ष्य पूरा कर लिया है। बीते एक पखवाड़े में एक लाख 27 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय किए जाने की उल्लेखनीय उपलब्धि भी छत्तीसगढ़ ने हासिल की है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर19 घंटे ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा2 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending