Connect with us

खबर सक्ती ...

मितान बन राशन कार्ड लेकर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना पहुंची हितग्राही के घर ..

Published

on

एक कॉल पे तैयार कर घर पर पहुंचाया गया राशन कार्ड ,

हितग्राही ने कहा सोचा नहीं था राशन कार्ड लेकर खुद आयेंगी कलेक्टर ,

मुख्यमंत्री मितान योजना से जिले के नगरीय निकाय में 14545 पर कॉल कर घर बैठे मिल रही हैं नागरिक सुविधाएं ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आज शहरी योजनाओं के विस्तार के तहत नवगठित सक्ती जिले में मुख्यमंत्री मितान योजना से लोगों को घर बैठे ही अपने जरूरी प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनकर मिलने शुरू हो गए है। सक्ती जिले के वार्ड नंबर 15 और 16 निवासी श्रीमती प्रकृति उराव और किरोड़ीमल ने राशन कार्ड बनवाने 14545 पर कॉल किया, जिस पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में आज ही उनके जरूरी दस्तावेज प्राप्त होने पर उनका राशन कार्ड तैयार किया गया। जिसे देने कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना खुद मितान बनकर हितग्राही श्रीमती प्रकृति उराव और किरोड़ीमल के घर पहुंची और उन्हें उनका राशन कार्ड सौंपा। हितग्राही श्रीमती प्रकृति उराव ने कहा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि कलेक्टर खुद मितान बनकर उनके घर कार्ड देने आयेंगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत 14545 पर कॉल कर श्रमिक कार्ड सहित 25 सेवाओं की घर बैठे सुविधाएं प्राप्त की जा सकती हैं।
इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश के सभी नगर पालिकाओं में नागरिक सुविधाओं को नागरिकों के घर तक पहुंचाने के लिए मितान योजना की विस्तार की गई है। इसके तहत आज हितग्राही को उनका राशन कार्ड बनाकर दिया गया है। कलेक्टर ने कहा कि योजना का उद्देश्य है कि लोगों को घर बैठे प्रमाण पत्र व जरूरी दस्तावेज बनाकर दिए जाएं जिससे उन्हें अनावश्यक भटकना न पड़े। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 दिन ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending