Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना से जनदर्शन में अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे लोग ..

Published

on

आज जनदर्शन में कुल 87 आवेदन प्राप्त हुए ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्टर कार्यलाय में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूर दराज के गांवों से आये आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। आज जनदर्शन में कुल 87 आवेदन प्राप्त हुए।
आज जनदर्शन में सक्ती विकासखंड के ग्राम पंचायत डोडकी निवासी चमारिन बाई गबेल पति सरवानंद गबेल ने अपने हक की जमीन पर दूसरे के द्वारा जबरन कब्जा करने सम्बन्धित आवदेन लेकर जनदर्शन पहुंचे हुए थे, उन्होंने बताया कि ग्राम बगबुढ़वा में स्थित अपनी निजी भूमि में निस्तार कर रही थी जिस पर सक्ती निवासी राकेश गोयल पिता विजय कुमार गोयल के द्वारा जबरन कब्जा करने के नियत से उस भूमि पर दीवाल खड़ा करके उस रास्ते में डस्ट डंप कर दिया है जिसके कारण रास्ता बंद हो गया है।

जिसकी आवेदन लेकर आज जनदर्शन में पहुंचे हुए थे, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अड़भार तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम शेरो निवासी लकेश्वर प्रसाद दर्शन ने मुआवजा राशि संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि अपनी चार पहिया गाड़ी मारुति इक्को को कोठार में रखा था जिसमें अचानक आग लगने से पास में रखे धान के खरही जिसमें एक एकड़ जमीन का धान रखा हुआ था जो गाड़ी में आग लगने से गाड़ी एवं धान कि खरही जल कर राख हो गया। जिसकी मुआवजा राशि के संबंध में आज जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंचे हुए थे, जिस पर कलेक्टर ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

इसी प्रकार आज जनदर्शन में जैजैपुर तहसील के ग्राम ठठारी निवासी श्रीमती नोनी बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने के सम्बंध में आवेदन लेकर पहुंचे, अड़भार तहसील के समस्त ग्रामवासी सकर्रा एवं मुहल्ला वासी ग्राम पंचायत सकर्रा के वार्ड क्रमांक 20 के आम रास्ता में मकान निर्माण कर एवं गली का पानी निकासी को रोकने के संबन्ध में आवेदन लेकर जनदर्शन पहुंचे हुए थे, जैजैपुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोटेतरा निवासी गोरेलाल साहू ने त्रुटि सुधार के संबन्ध में पहुंचे हुए थे, जैजैपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सेंदरी निवासी गोरेलाल बर्मन ने ग्राम पंचायत सेंदरी के शासकीय प्राथमिक शाला सेंदरी के प्रधान पाठक उषा हरवंश एवं श्रीवास सर एवं अन्य शिक्षकों को हटाने एवं उचित जांच करने सहित अन्य विभिन्न ग्रामीणों द्वारा राजस्व, आर्थिक सहायता, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, मजदूरी भुगतान, मुआवजा, भूमि विवाद, राशन कार्ड, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागो को सभी प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक बुधवार को आयोजित किया जाता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली20 घंटे ago

शिक्षा की गुणवत्ता और संस्कारों को मजबूत बनाने पर जोर, त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की हुई समीक्षा ..

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में आचार्य मासिक बैठक संपन्न, उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लक्ष्य पर हुआ मंथन...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

कुरदा में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया मंच ..

डभरा के गोबरा गांव में 30 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण पूरा, प्रशिक्षण से लेकर स्वरोजगार तक मिलेंगी...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर सक्ती भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन ..

कांग्रेस सांसद के खिलाफ धरने पर बैठीं महिला कार्यकर्ता, निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग .. सक्ती, महिलाओं और...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

फोन-पे के जरिए ठगी का नया तरीका, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी ..

गांवों के चॉइस सेंटर संचालक ठगों के निशाने पर, अर्जेंट पैसों की जरूरत बताकर खाते में डलवा रहे रकम .....

खबर खरसिया ..2 दिन ago

बरगढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, विधि-विधान से हुई घटस्थापना ..

जय माता दी के जयकारों से गूंजा भाठागांव, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ .. खरसिया,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में सुशासन एवं जनकल्याण को मिलेगी नई मजबूती .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित ..

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज 21 अक्टूबर से, मैदान में उतरेंगी छह फ्रेंचाइजी टीमें ..

पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह होंगे लीग के ब्रांड एंबेसडर, ओलंपियन खिलाड़ियों के दम पर सजेगा हॉकी का महासंग्राम ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी श्रमिक परिवार की मददगार, ममता यादव को मिले 20 हजार रुपये ..

प्रसव के बाद नवजात के पोषण, दवाइयों और देखभाल में मिली आर्थिक राहत, श्रमिक परिवार ने जताया आभार .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending