खबर सक्ती ...
चन्द्रपुर क्षेत्र के दुकानों में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दी दबिश ..

मौके से 64 बोरी खाद जप्त, विक्रेता के पास नहीं था लायसेंस ,
हार्डवेयर दुकान में खाद का अवैध भंडारण कर विक्रय करने वाले के खिलाफ की कार्रवाई ..
सक्ती, कलेक्टर सक्ती श्रीमती नुपुर राशि पन्ना के निर्देशन पर खाद बीज दवा दुकानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा था। खाद की कालाबाजारी, अवैध भंडारण पर निगरानी रखने के लिए कृषि विभाग के निरीक्षकों के द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है। विगत दिवस चन्द्रपुर क्षेत्र में बिना लाइसेंस के खाद बेचे जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी, कृषि विभाग के निरीक्षकों की टीम एवं राजस्व विभाग के द्वारा चन्द्रपुर क्षेत्र में सघन जांच किया गया। चन्द्रपुर नगर के मेनरोड स्थिति हार्डवेयर दुकान मनोज टेंडर्स के संचालक मनोज अग्रवाल के गोदाम से 64 बोरी खाद का अवैधानिक भंडारण पाया गया। विक्रेता के पास खाद बेचने का लायसेंस नहीं है। यह खाद कालाबाजारी के लिए अवैध भंडारण किया गया था। उर्वरक निरीक्षक डभरा के द्वारा अवैधानिक भंडारित खाद को जब्त कर लिया गया।

इस कार्यवाही में जिला स्तर के नोडल अधिकारी आर. एन. गांगे, आर. एल. पटेल, राजेन्द्र चन्द्रवंशी विकास खंड से उर्वरक निरीक्षक राजेन्द्र पटेल, डी.सी. देवांगन एवं राजस्व विभाग से विनोद नेताम राजस्व निरीक्षक, मुकेश रमन पटवारी उपस्थित थे।
उप संचालक कृषि सक्ती ने बताया कि जिले के सभी विक्रेताओं का जांच किया जायेगा। कहीं भी खाद बीज दवा का कालाबाजारी, अवैधानिक भंडारण पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। लायसेंस के शर्तों का पालन किया जाना आवश्यक है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login