Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

विश्व आदिवासी दिवस पर विधान सभा अध्यक्ष, कलेक्टर, एसपी, जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न आदिवासी समाज प्रमुखों की उपस्थिति में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित ..

Published

on

कार्यक्रम में हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्र तथा हितग्राहीमूलक सामग्रियों का किया गया वितरण ..

जांजगीर-चांपा, विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन, नगरपालिका परिषद चांपा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम गौसेवा आयोग अध्यक्ष राजेश्री डॉ रामसुंदर दास महंत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी, शहीद वीरनारायण सिंह एवं बिरसा मुंडा के तैल चित्र पर फूल माला अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि डॉ चरणदास महंत ने अपने उद्बोधन में सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरे विश्व मे विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस को शासकीय अवकाश घोषित किया है। हमारी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। स्वतंत्रता की लड़ाई में आदिवासी महापुरुषों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि हमें हमारी संस्कृति और परंपरा को कभी नहीं भूलना चाहिए।
गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ रामसुंदर दास महंत ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी समाज का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी संस्कृति को सहेजने का कार्य कर रही है। राजधानी रायपुर में विश्व स्तरीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें देश-विदेश के आदिवासी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिवासियों के हित में अनेक फैसले लिए गए हैं जिसके कारण आदिवासियों का जीवन स्तर ऊंचा उठा है।

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को उनके अधिकार दिलाने और विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिले में विभिन्न छात्रावास आश्रमों का संचालन किया जा रहा है तथा छात्रावास आश्रमों के मरम्मत एवं निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए दिया गया है।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, राघवेंद्र कुमार सिंह, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष बुधराम सिंह सिदार ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पोस्ट मेट्रिक छात्रावास जांजगीर व स्कूली छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति पर आधारित नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी एवं कार्यक्रम का संचालन सतीश सिंह ने किया ।

कार्यक्रम में 10 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा वितरित किया गया। जिला अंत्याव्यवसायी सहकारी समिति द्वारा 8 हितग्राहियों को 20-20 हजार रुपए का ऋण प्रदान किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा फलदार पौधा, सब्जी-बीज एवं वर्मी कंपोस्ट का वितरण किया गया। जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित द्वारा तेंदूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक बोनस वितरण किया गया और साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले समाज के लोगो को प्रशस्ति पत्र, साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष चांपा जय थवाईत, नगरपालिका अध्यक्ष जांजगीर-नैला भगवानदास गढेवाल, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार, खाद्य आयोग के सदस्य श्रीमती ज्योति किशन कश्यप, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य नारायण खंडेलिया, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य राम पप्पू बघेल, रोजगार गारंटी परिषद की सदस्य श्रीमती शेषराज हरबंश, जनपद पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष श्रीमती प्रीतिदेवी सिंह, रवि पांडेय , गुलजार सिंह, देवेश सिंह, नगरपालिका चांपा उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, चांपा पार्षद पुसउ राय सिदार, सर्व आदिवासी समाज प्रमुख, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, वनमंडलाधिकारी दिनेश पटेल, अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ डॉ ज्योति पटेल, एसडीएम चांपा, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में आदिवासीजन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..11 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़12 घंटे ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी – राज्यपाल रमेन डेका ..

वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज , राज्यपाल ने टीम के सदस्यों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending