Connect with us

खबर सक्ती ...

जिले मे हर्षाेल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस ..

Published

on

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का फायनल रिहर्सल 13 अगस्त को ,

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने निर्वाचन संबंधित कार्यों की विस्तार से की समीक्षा ,

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष मे साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेते हुए फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी ली। बैठक मे उन्होंने जिले मे गरिमामय और हर्षाेल्लास पूर्ण स्वतंत्रता दिवस का आयोजन कराने सभी विभाग प्रमुखों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के फायनल रिहर्सल मे कलेक्ट्रेट परिसर के समीप मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सुबह 8 बजे सभी विभाग प्रमुखों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत नामावली वाचन कराये जाने के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नामावली का प्रकाशन सभी मतदान केन्द्रों में कराया गया है। जिसका सभी आम नागरिक अवलोकन कर सकेंगे तथा सूची में नाम जुड़वाने, नाम काटने तथा संशोधन कराने 2 से 31 अगस्त तक मतदान केन्द्र पर मौजूद बीएलओ को निर्धारित फार्म में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। उन्होंने 12 अगस्त, 13 अगस्त तथा 19 अगस्त और 20 अगस्त को विशेष शिविर आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित किये जाने तथा चिन्हाकित मतदान केन्द्र परिवर्तन की जानकारियां राजनैतिक दलों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले के नवविवाहित वधुओं का सम्मान कार्यक्रम भी कराये जाने कहा। उन्होंने मतदान सामग्री वितरण, मतदान कराने, मतदान सामग्री वापसी, मतगणना व निर्णय की घोषणा तक की सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने रिटर्निंग अफसर, सहायक रिटर्निंग अफसर और तहसीलदार सहित निर्वाचन कार्य से संबंधित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरे समर्पण और गंभीरता से कार्य किये जाने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए मुख्य कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, ध्वजारोहण, फूल एवं रंगीन गुब्बारे की व्यवस्था, ध्वनि विस्तार यंत्र, पेयजल एवं फायर ब्रिगेड की व्यवस्था, स्वल्पाहार, पुरस्कार एवं प्रशस्ती पत्र का वितरण, विद्युत व्यवस्था, परेड, प्राथमिक उपचार, शासकीय कार्यालयों एवं महत्वपूर्ण भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह में शहीदों के परिजनों को सम्मानित कराने कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों मे कार्यरत ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जो बेहतर कार्य कर रहे हैं उनकी सूची जल्द से जल्द उपलब्ध कराने कहा, जिससे उन्हें मुख्य कार्यक्रम स्थल पर प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया जा सके।
इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले के विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण, जनदर्शन तथा जनशिकायत के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले में 10 अगस्त से शुरू किये जा रहे फायलेरिया मुक्ति अभियान का व्यवस्थित क्रियान्वयन करते हुए इस बीमारी के रोकथाम के लिए सभी को दवा की खुराक दिलाये जाने, खाद युरिया आदि का सुव्यवस्थित वितरण कराने, आवश्यक स्थलों पर ब्लिचिंग पाऊडर छिड़काव कराने, गोधन न्याय योजना, रीपा के कार्य, बेरोजगारी भत्ता, डीएमएफ, राजीव युवा मितान क्लब के राशि अंतरण, हमर लैब, ब्लड स्टोरेज यूनिट, एनआरसी भवन निर्माण कार्य, सीजीएमएससी के निर्माण कार्य, स्कूल जतन योजना के कार्य, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, आयुष्मान कार्ड, अमृत सरोवर योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, हाउसिंग बोर्ड, लोक निर्माण विभाग के कार्य सहित अन्य निर्माण कार्य तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कार्यों तथा अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा सहित सर्व एसडीएम तथा सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती में शोक की लहर: मोहम्मद नफीस कुरैशी का इंतक़ाल ..

स्टेशन रोड के निवासी नफीस कुरैशी नहीं रहे, जनाज़े का वक्त बाद में होगा घोषित .. सक्ती, स्टेशन रोड क्षेत्र...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविर का होगा आयोजन ..

जिले में 4 मई से 10 जून 2026 तक होगा समाधान शिविर का आयोजन .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली, नगर के अग्रसेन चौक मे राहुल गांधी का किया पुतला दहन ..

सक्ती, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला महिला मोर्चा सक्ती द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

विश्व मलेरिया दिवस पर जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान एवं संगोष्ठियों का किया गया आयोजन ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में विश्व...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की सख्ती का असर: मल्दा में 240 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 गिरफ्तार ..

तड़के छापा, अवैध कारोबार ध्वस्त: आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो लाहन नष्ट , जैजैपुर के मल्दा में शराब...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending