Connect with us

खबर बिलासपुर

हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने किया ध्वजारोहण ..

Published

on

अतिरिक्त कोर्ट रूम एवं ऑनलाईन भर्ती एप्लीकेशन का किया उद्घाटन ,

न्यायिक कार्यवाही की होगी लाईव स्ट्रीमिंग ..


बिलासपुर, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में आयोजित 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान और भारत माता की जय के उद्घोष से माहौल गूंज उठा। द्वितीय और बारहवीं सी एफ बटालियन और एनसीसी टुकड़ी की परेड आकर्षण का केन्द्र थी, माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा परेड की सलामी ली गई। माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त आगुंतकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी गई। माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त न्यायिक अधिकारीगण को भी शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में विस्तार भवन निर्माण हुआ है जिसमें 07 अतिरिक्त कोर्ट रूम हैं। ध्वजारोहण के उपरांत माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा नवनिर्मित विस्तार भवन एवं अतिरिक्त कोर्ट रूम साथ ही न्यायिक कार्यवाही की लाईव स्ट्रीमिंग, 22 जिलों के ई-सेवा केन्द्र, ई-गेट पास के संबंध में मोबाईल एप, ऑनलाईन रिकूटमेंट एप्लीकेशन का भी उद्घाटन किया गया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर यातायात संबंधी चालानों के संबंध में जिला अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा जगदलपुर की वर्चुअल कोर्ट और न्यायिक अधिकारीगण के न्यायिक विमर्श के संबंध में साफ्टवेयर का भी उद्घाटन किया गया। इसी कड़ी में 04 नये टेलीग्राम चैनल का भी उद्घाटन किया गया। अब पक्षकारगण व आम जनता अपने प्रकरणों में हो रही सुनवाई को घर बैठे लाईव स्ट्रीमिंग के माध्यम से उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ की वेबसाईट में देख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि आमजनों को कॉजलिस्ट, ए.एफ. आर. जजमेंट, महत्वपूर्ण सूचनाएँ और निविदाओं की जानकारी पूर्व से ही वेबसाईट से प्राप्त हो रही है। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दिनांक 16 अगस्त 2023 से नवनिर्मित विस्तार भवन में कोर्ट रूम क्रमांक 17 एवं 18 में माननीय न्यायमूर्ति अरविंद सिंह चंदेल एवं माननीय न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल द्वारा प्रकरणों की सुनवाई प्रारंभ कर दी गयी है।

यह भी उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा साहब द्वारा नवनिर्मित विस्तार भवन में कोर्ट रूम क्रमांक 16 में प्रति शुक्रवार को द्वितीय पाली में दोपहर 2.15 बजे से प्रकरणों की सुनवाई प्रारंभ की जावेगी। उक्त समारोह छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्तिगण, सेवानिवृत्त माननीय न्यायमूर्तिगण रजिस्ट्रार जनरल, महाधिवक्ता व शासकीय अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय व जिला न्यायालय के बार एसोसियेशन के सदस्य, रजिस्ट्री के अधिकारी व कर्मचारीगण एवं बिलासपुर जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर उच्च न्यायालय परिसर के आस पास के ग्रामों के निवासी एवं स्कूली बच्चों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। इस समारोह में स्वस्फूर्त 5000 से भी अधिक संख्या में लोग शामिल हुये। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उच्च न्यायालय भवन आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से सुसज्जित किया गया था।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गोरखापाली घटना पर भाजपा ने जताई चिंता, मृतक कोटवार के परिवार को न्याय और आर्थिक मदद का भरोसा ..

होली के दिन हुई हिंसक घटना पर भाजपा की प्रतिक्रिया, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग .. सक्ती, जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कोटेतरा की सरपंच सुनीता रमेश साहू के प्रयास से छापर मोहल्ले में पानी की समस्या दूर, 50–60 परिवारों को राहत ..

सक्ती, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटेतरा में सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू के प्रयासों से छापर मोहल्ले के लोगों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

टी20 विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत द्वारा विश्व कप...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

महतारी वंदन योजना के पैसों से श्रीमती सरस्वती केंवट ने बढ़ाया अपना होटल व्यवसाय, हर माह 10–15 हजार की आमदनी ..

मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक उनसे कहा, हम आपके होटल जरूर आएंगे, हमें चाय पिलाइएगा और भजिया-पकोड़ा भी खिलाइएगा , महतारी वंदन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 25वीं किश्त के रूप में 641 करोड़ 58...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

पेंशनर संघ व देवांगन समाज के साथ नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने मनाया होली मिलन, दिया भाईचारे का संदेश ..

सक्ती में होली मिलन समारोह में रंगा भाईचारे का रंग, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने दी सभी को शुभकामनाएं...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की स्वीकृति से सक्ती में शुरू हुआ बोर खनन, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद ..

नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की पहल रंग लाई, सभी वार्डों में बोर खनन से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अशासकीय विद्यालय संगठन के जिलाध्यक्ष बने योगेश साहू, नितिन सोनी को मिली सचिव की जिम्मेदारी — जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रायपुर से संबद्ध अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ, जिला सक्ती इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने किया नारी शक्ति का सम्मान ..

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे, नारी सम्मान से ही समाज का विकास — महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सक्ती में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन एवं विविध कार्यक्रम आयोजित ..

नारी ही नारायणी : हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं महिलाएं – सांसद कमलेश जांगड़े , मुख्यमंत्री विष्णु देव...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending