Connect with us

खबर सक्ती ...

आजादी के अमृत पर्व एवम 13 वें मंगलवार की महा आरती में कलार समाज की बहनों के साथ आचार्य देवकृष्ण हुए शामिल ..

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर महाआरती में लोगों ने राष्ट्र गान के साथ किया भारत माता के जीवंत झांकी का किया पूजन और लिया सेल्फी ,

हर हिंदू को सनातन संस्कृति बचाने प्रतिदिन सामूहिक पूजन का करना होगा प्रयास – आचार्य देवकृष्ण ..

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के लोगों ने महाआरती के साथ भारत माता पूजन कर राष्ट्र भक्ति का दिया परिचय-
अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 13 वें मंगलवार को सामूहिक महाआरती व पूजन में कलार समाज की बहनों के साथ सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचक आचार्य देवकृष्ण ने इक्यावन दीपों की भव्य महाआरती हनुमान लला को समर्पित की।

महाआरती के इन क्षणों में कलार समाज की बहनों ने कथावाचक आचार्य देवकृष्ण के साथ समवेत स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।
महाआरती में शामिल उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार ने आज भारत माता के जीवंत झांकी के पूजन व राष्ट्रगान प्रस्तुत कर अपनी राष्ट्र भक्ति का परिचय दिया जो प्रशंसनीय है ।

खासकर जब समाज में ईश्वर भक्ति के साथ ही राष्ट्रीयता के भाव का अभाव है इन परिस्थितियों में आज आजादी के अमृत पर्व पर महाआरती के साथ भारत माता के जीवंत झांकी के पूजन का आयोजन कर देशभक्ति का संदेश दिया है।

आज आचार्य देवकृष्ण ने कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु हर हिंदू को हर दिन सामूहिक आरती पूजन का प्रयास करना चाहिए।
आज महाआरती में पुजारी ओम प्रकाश ने पूजन व आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य के सफल संचालन ने भारत माता पूजन के आयोजन को यादगार बना दिया तो हुनरबाज़ अमित तंबोली ने इन पलों को बखूबी कैमरे में कैद किया। आज महाप्रसाद की व्यवस्था कलार समाज एवम् वीरेंद्र देवांगन (देवांगन क्लाथ स्टोर) की और से की गई।
आज महाआरती के बाद श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की ओर से काव्य साहू के जन्म उत्सव पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल, सुखद व समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गई।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending