Connect with us

खबर सक्ती ...

नव मतदाता संपर्क अभियान के तहत अभिषेक शर्मा लगातार कर रहे नवमतदाताओ से संपर्क ..

Published

on

नव मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदत्त अभिनंदन पत्र को सौंप कर उनका अभिवादन किया जा रहा है- जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा ..

सक्ती, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर नवमतदाता संपर्क अभियान के तहत सक्ती जिले में भाजयुमो द्वारा सभी मंडलों में नवमतदाताओ से संपर्क कर उनको अभिनंदन पत्र प्रदान करने का अभियान लगातार चल रहा है साथ ही इस विषय को लेकर भाजयुमो में लगातार बैठको का आयोजन भी किया जा रहा है, इसी क्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारी प्रत्येक बूथों में नए मतदाताओं तक पहुंच सके इसके लिए जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा द्वारा सक्ती विधानसभा के सभी मंडलों में बैठक कर बूथ स्तर पर युवा मोर्चा के साथियों के साथ पहुंचकर नव मतदाताओं से डोर टू डोर संपर्क का अभियान चलाया जा रहा है, संपर्क के साथ ही उन सभी नव मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदत्त अभिनंदन पत्र को सौंप कर उनका अभिवादन किया जा रहा है और उनको केंद्र की मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं के बारे में बताते हुए उनको आगामी चुनावों में अनिवार्य रूप से मतदान करने प्रोत्साहित किया जा रहा है,

इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने बताया कि हम सभी युवा मोर्चा के साथीयो द्वारा नए मतदाताओं से सीधे संपर्क का कार्यक्रम पूरे सक्ति जिले में वृहद रूप से चलाया जा रहा है संपर्क के दौरान हमारे पदाधिकारियों द्वारा नए मतदाताओं से इस लोकतंत्र के महापर्व में सहभागीता करते हुए अपना पहला वोट देश हित में भाजपा के पक्ष में करने का आग्रह भी कर रहे है,

साथ ही बहुत से ऐसे युवा जिनका 18 वर्ष पूर्ण हो चुका है और उनका नाम मतदाता सूची में नही है उनके लिए हमारे कार्यकर्ता नाम जोड़ने वाले फार्म साथ में लेकर संपर्क कर रहे है तथा मौके में ही उनसे जरूरी दस्तावेज लेकर फार्म भरकर युवाओं का नाम जोड़ने की प्रक्रिया का कार्य भी किया जा रहा है, और आगामी दिनों में सक्ति जिले के तीनों विधानसभाओं में नवमतदाताओ को लेकर एक वृहद रूप से नवमतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भाजपा के बड़े नेता शिरकत करेंगे, जिला महामंत्री अभिषेक ने बताया कि इस संपर्क अभियान को लेकर लगातार बैठको का आयोजन किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक नवमतदाताओ से संपर्क किया जा सके व आगामी अभिनंदन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवमतदाताओ की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा , प्रभावित...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending