Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

जिला स्थापना दिवस पर 9 सितंबर को जिला मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम का कराए आयोजन-कलेक्टर ,

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए सभी तैयारियां करे सुनिश्चित-कलेक्टर ,

कलेक्टर ने गिरदावरी के कार्यों को पूरी शुद्धता और त्रुटिरहित किए जाने के दिए निर्देश ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुवे स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला स्थापना का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 9 सितंबर को जिला मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कराए जाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिले में गिरदावरी के कार्यों को पूरी शुद्धता और त्रुटिरहित ढंग से किए जाने के निर्देश दिए है।
साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजन के लिए सभी विभागों को दायित्व सौपते हुवे निर्धारित समय तक सभी तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, विभागीय स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कृषि विभाग अंतर्गत चावल, दाल के प्रकार का एग्जिबिशन सहित विभिन्न विभागों को अन्य विविध आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम में सभी विभागीय अधिकारियों को अपने अमलो के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कार्यक्रम का भव्य आयोजन कराते हुवे ज्यादा से ज्यादा लोगो की सहभागिता सुनिश्चित कराए जाने कहा है। कलेक्टर ने सीएमओ और सीईओ सक्ती को सड़को पर आवारा पशुओं के पाए जाने पर कॉउकैचर का उपयोग करते हुवे आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने चुनाव संबंधी कार्यों तथा स्वीप गतिविधियों की जानकारी लेते हुवे जिले में दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, बुजुर्ग, महिला मतदाताओं सहित 1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित और जागरूक करने कहा। कलेक्टर ने जिले में शांतिपूर्वक चुनाव कराए जाने के लिए स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता संबंधी समस्त कार्य, मतदान केंद्रों की संपूर्ण व्यवस्था, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाचन के वैधानिक दायित्व का निर्वहन, नामनिर्देशन, मतदान सामग्री प्रभारी, मतदान सामग्री वितरण, मतदान सामग्री वापसी, मतदाता सूची की चिन्हित प्रति तैयार करना, पोस्टल बैलेट पेपर एवं सर्विस वोटर्स हेतु ईटीपीबी तथा निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र का संपूर्ण व्यवस्था, रूट चार्ट, जोन सेक्टर का निर्धारण एवं मानचित्र निर्माण, अभ्यर्थियों को सूची उपलब्ध कराना, मतदान दल एवं मतगणना दल का गठन सहित चुनाव संबंधी अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण, जनदर्शन तथा जनशिकायत के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर ने बैठक में गोधन न्याय योजना, रीपा के कार्य, स्कूल जतन योजना, सेजेस की भर्ती प्रक्रिया, पीएम आवास, बेरोजगारी भत्ता, डीएमएफ, हमर लैब, ब्लड स्टोरेज यूनिट, एनआरसी भवन निर्माण कार्य, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, आयुष्मान कार्ड, अमृत सरोवर योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, हाउसिंग बोर्ड ,लोक निर्माण विभाग के कार्य सहित अन्य निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने सिंचाई विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कार्यों तथा अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, डिप्टी कलेक्टर रूपेंद्र पटेल, तहसीलदार सहित सभी विभागीय अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का 8 और 9 सितंबर को होगा आयोजन ..

साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला खेल अधिकारी से जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में राजीव युवा मितान क्लब स्तर, जोन स्तर तथा विकासखंड स्तर पर आयोजित किए गए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रतियोगिता की जानकारी ली।
इसके साथ ही कलेक्टर ने जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को दायित्व सौपते हुवे जिले में 8 और 9 सितंबर को कलेक्ट्रेट मैदान जेठा में व्यस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 दिन ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending