Connect with us

खबर सक्ती ...

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने शिक्षक श्याम लाल सितारे का किया सम्मान ..

Published

on

सक्ती, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला के पदाधिकारी ने 5 सितंबर मंगलवार को शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर अपने समाज के मार्गदर्शक व वरिष्ठ शिक्षक श्यामलाल सितारे का श्रीफल पुष्प गुछ तथा अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना किया। इस अवसर पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला अध्यक्ष छोटेलाल भारद्वाज ने शिक्षा के साथ-साथ समाज मे विकास के कार्यों को उनके योगदान को सरहाते हुए उनका अभिनंदन किया साथ ही उम्मीद जाहिर कीया कि उनके अगुवाई में न केवल छात्र-छात्राएं बल्कि सतनामी समाज भी आगे बढ़ेगा। इस मौके पर जिला संरक्षक‌ मनहरण मनहर, बुधराम भारद्वाज, आर बंजारे तथा उदय मधुकर ने भी शिक्षक सितारे को शिक्षक दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक से प्राप्त ज्ञान से हमारा जीवन सजता संवरता है। शिक्षक हमें केवल पढ़ाता ही नहीं है बल्कि संस्कारवान भी बनाता है। जिससे हम बड़े होकर एक जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। और देश व समाज का सच्चे सपूत बनकर देश का मान बढ़ाते हैं। इस मौके पर सतनामी समाज जिला मीडिया प्रभारी व पत्रकार योम प्रकाश लहरे तथा राजा भारद्वाज ने भी समाज के वरिष्ठ शिक्षक श्यामलाल सितारे को पुष्प गुछ भेंटकर अभिनंदन किया। इधर इस सम्मान के लिए शिक्षक श्यामलाल सितारे ने प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला के पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनसे मिले सम्मान के लिए उनका धन्यवाद किया और शिक्षक के रूप में छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने की बात कही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending