Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री ने राज्य गीत के रचयिता डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा की पुण्यतिथि पर किया नमन ..

Published

on

’’अरपा-पइरी के धार, महानदी हे अपार……’’ के रूप में उन्होंने अमर रचना दी है जिसमें छत्तीसगढ़ महतारी का वैभव साकार हो उठा है ,

उनकी कलम से निकला यह गीत आज छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान का प्रतीक बन चुका है- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ..

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में प्रसिद्ध साहित्यकार, भाषाविद् और छत्तीसगढ़ राज्य-गीत के रचयिता स्वर्गीय डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने डॉ. वर्मा के साहित्य में अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. नरेन्द्र देव ने अपने रचनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने जो भी लिखा, वह लोगों की अंतरआत्मा में उतर गया। ’अरपा-पइरी के धार, महानदी हे अपार……’ के रूप में उन्होंने अमर रचना दी है, जिसमें छत्तीसगढ़ महतारी का वैभव साकार हो उठा है। उनकी कलम से निकला यह गीत आज छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान का प्रतीक बन चुका है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि डॉ. नरेन्द्र देव ने छत्तीसगढ़ी भाषा और यहां की संस्कृति को विशिष्ट पहचान दिलाने में अपनी रचनात्मक क्षमता का भरपूर उपयोग किया। उनकी रचनाओं में छत्तीसगढ़ के जनजीवन तथा संस्कृति का सजीव चित्रण मिलता है। उनके हिंदी उपन्यास ‘सुबह की तलाश‘ जब छत्तीसगढ़ी में अनुवाद के बाद ‘‘सोनहा बिहान‘‘ के रूप में लोगों के बीच रंगमंच के माध्यम से पहुंचा, तब इसने आम लोगों में सुनहरी सुबह के साकार होने की आशा जगा दी। सही अर्थों में वे छत्तीसगढ़ के सोनहा बिहान के स्वप्नदृष्टा थे। छत्तीसगढ़ महतारी के वैभव और संस्कृति को अपनी लेखनी से एक नया आयाम देने वाले माटी पुत्र डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा के योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार ..

गृह मंत्री अमित शाह के आतिथ्य में आज राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त .. रायपुर,...

नई दिल्ली ..6 घंटे ago

ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, वर्ष 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य ..

130 से अधिक देशों की भागीदारी वाले वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत की निवेश की व्यापक संभावनाएं ,...

नई दिल्ली ..6 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन ..

पुस्तक में राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों और ग्रीन एनर्जी से जुड़ी पहलों का...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

मिट्टी की कलाकृतियों में झलक रही छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और प्राचीन परंपरा ..

राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में उमड़ रहा लोगों का आकर्षण, मिट्टी के दीये और पारंपरिक कलाकृतियां बनीं खास आकर्षण ,...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 ..

खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र , पताल (टमाटर) की चटनी के साथ मूंग बड़ा...

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण संचालन के लिए संस्थाओं से 13 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित ..

जांजगीर-चांपा, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, जांजगीर-चांपा में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत कन्या महाविद्यालय सक्ती में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन ..

कार्यक्रम के संयोजक राम नरेश यादव ने छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं विकसित भारत के संकल्प से कराया परिचित ,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

चंद्रपुर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ..

चंद्रहासिनी मंदिर और बस स्टैंड से चोरी हुई थीं बाइक, आरोपी के घर की बाड़ी के पीछे छिपाकर रखी गई...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

राज्योत्सव की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, 2 नवंबर को जेठा ग्राउंड में सजेगा उत्सव का मंच ..

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ लगेगा विभागीय योजनाओं का प्रदर्शनी मेला .. सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सत्ता खोकर तड़प रही कांग्रेस, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर फैला रही अराजकता : प्रशांत सिंह ठाकुर ..

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ संगोष्ठी में कांग्रेस पर साधा निशाना, SIR प्रक्रिया को लेकर रखे तथ्य .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending