Connect with us

खबर रायगढ़

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित रायगढ़ दौरे को लेकर पार्किंग और मार्ग डायवर्सन की जानकारी के लिये ट्रैफिक पुलिस जारी की प्रेस नोट ..

Published

on

रायगढ़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरूवार 14 सितंबर को रायगढ़ जिले के कोड़ातराई हेलीपैड में शासकीय कार्यक्रम एवं आमसभा कार्यक्रम का आयोजन होना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने छत्तीसगढ़ के कई जिलों से पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सम्मिलित होंगे। प्रधानमंत्री के प्रवास के दौरान सुगम सुरक्षित आवागमन के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं सुरक्षित मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था के लिये यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा मार्ग डायवर्सन पॉइंट, मार्ग प्रतिबंधित पॉइंट एवं वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम की तिथि 14 सितंबर (गुरूवार) को कोड़ातराई जाने वाला मार्ग भारी वाहनों के लिये पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। कार्यक्रम तिथि 14 सितंबर को NH 53 के अलावा अन्य मार्गों से रायगढ़ में प्रवेश करने वाले सभी भारी वाहन सुबह 08.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक प्रवेश निषेध रहेगा।

इसी प्रकार खरसिया से रेंगालपाली मार्ग एवं खरसिया से छातामुड़ा होते हुए सारंगढ़ मार्ग भारी वाहनों के आवागमन के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों के वाहनों के पार्किंग हेतु 13 पार्किंग स्थलों का निर्धारण किया गया है।

ऐसे समझे पार्किंग व्यवस्था –

कार्यक्रम स्थल के समीप बनाये गये पार्किंग 01 एवं 02 व्हीव्हीआईपी तथा पार्किंग नं. 03 शासकीय वाहन एवं पास धारित मीडिया पार्किंग होगी। शेष पार्किंग 04 से 13 तक आमजन के लिये निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम में रामपुर, कोरबा, धरमजयगढ़, लैलुंगा, खरसियां, जांजगीर, सक्ती विधानसभा की ओर से आने वाली वाहनें रायगढ़ के छातामुड़ा चौंक से होते हुए सहदेवपदली पटेलपाली होकर कोड़ातराई पहुंचकर हाई स्कूल कोड़ातराई के पीछे स्थित पार्किंग नं. 13 में पार्क होंगी।

बिलाईगढ़, सारंगढ़, चन्द्रपुर, पामगढ़, अकलतरा से आने वाली वाहनें बड़े भंडार, सूपा, चिखली, तेतला होते हुए ग्राम सुर्री के पार्किंग स्थल 09, 10 एवं कोड़ातराई के पार्किंग स्थल 11 एवं 12 पर पार्क होंगे।

बसना, सराईपाली, बरमकेला, सरिया की ओर से आने वाली वाहनें सूरजगढ़, पड़िगांव, मचिदा, ओड़ेकेरा, पुसौर, तड़ोला, झारमुड़ा होकर ग्राम हुए ग्राम सुर्री एवं कोड़ातराई के पार्किंग स्थल 6, 7 एवं 8 पर पार्क होंगी।

इसी प्रकार सभी तरफ से आने वाली दो पहिया वाहनें कोड़ातराई के भागवत मैदान पार्किंग नं. 05 में पार्क होंगी।

सभी विधानसभा क्षेत्र से आने वाले पार्टी पदाधिकारीयों की चार पहिया वाहनें कोड़ातराई कार्यक्रम स्थल पर पुसौर रोड स्थित बिजली विभाग के कालोनी की ओर बनाये गये कोड़ातराई पार्किंग नं. पी 4 में पार्क होंगी।

इन डायवर्सन पॉइंट, प्रतिबंधित मार्ग एवं पार्किंग स्थलों की जानकारी आमजन, वाहन चालकों तथा ट्रांसपोर्टर को दिये जाने हेतु ट्रेफिक पुलिस रायगढ़ द्वारा प्रेस नोट जारी कर निर्धारित किए गए रूट प्लान का पालन कर सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग प्रदान करने की अपील किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending