Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात ..

Published

on

योजना से मिली सहायता के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति प्रकट किया आभार ,

मरीजों को योजना के माध्यम से 9.50 लाख रूपए तक की मिली सहायता ,

इन मरीजों का मेकाहारा के एडवांस कार्डियेक विभाग में हुआ इलाज ..

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित हितग्राहियों और उनके परिजनों ने मुलाकात कर योजना से इलाज के लिए मिली सहायता के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया। हृदय रोग से पीड़ित इन मरीजों का इलाज मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली सहायता से राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के ‘एडवांस कार्डियोलॉजी’ विभाग में सफलतापूर्वक किया गया है। ये मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस अवसर पर एडवांस कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं एचओडी डॉ. स्मित श्रीवास्तव और मुख्यमंत्री के सलाहकार रूचिर गर्ग भी उपस्थित थे।

योजना के हितग्राहियों और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस योजना से मिली सहायता से उनका और उनके परिवार के सदस्यों का इलाज संभव हो पाया है। जटिल हृदय रोग का महंगा इलाज कराना उनके सामर्थ्य से बाहर था। इन मरीजों को योजना के माध्यम से 7 से 9.58 लाख रूपए तक की सहायता प्राप्त हुई है।
योजना से लाभान्वित हितग्राही रायपुर के लोधी पारा निवासी मनमोहन लोधी ने बताया कि वे एक निजी रियल इस्टेट कंपनी में 12 हजार रूपए मासिक की नौकरी कर रहे हैं। अपने परिवार में वे कमाने वाले इकलौते सदस्य हैं। उन्हें इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से साढ़े चार लाख रूपए की सहायता मिली, जिससे हृदयघात होने पर उनका इलाज एडवांस कार्डियेक यूनिट में हुआ।

डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को बताया कि हार्टटेक के आधे घंटे के भीतर मनमोहन अस्पताल पहुंचे थे। जांच में पता चला कि उनकी एक नस में थक्का जमा है, जिसे लेजर के माध्यम से वाष्प में परिवर्तित कर नस से थक्का हटाया गया। उन्होंने बताया कि इस एडवांस टेक्नोलॉजी का पहली बार उपयोग रायपुर के मेकाहारा के एडवांस कार्डियेक यूनिट में किया गया। उन्होंने बताया कि इस योजना से मिली सहायता से एडवांस कार्डियेक यूनिट में 300 लोगों के हृदय रोग तथा ढाई सौ बच्चों के दिल के छेद को बंद करने के लिए इलाज किया गया। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से उनकी यूनिट को वर्ष 2018 से लगभग 9 करोड़ रूपए की सहायता मिली है।

मुरेठी गांव के विशाल राम मानिकपुरी को ढाई लाख रूपए, रायपुर की श्रीमती गणेशा बाई साहू को 06 लाख रूपए, भाठागांव के लक्ष्मीकांत साहू को 06 लाख रूपए और आरंग की संध्या अग्रवाल को हृदय रोग के इलाज के लिए 9 लाख 58 हजार रूपए की सहायता प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि महंगा इलाज कराना गरीबों के लिए ही नहीं मध्यम वर्गी परिवारों के लिए भी काफी कठिन होता है। उनकी सहायता के लिए मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना प्रारंभ की गई है। जिसमें जटिल रोगों के इलाज के लिए 25 लाख रूपए तक की सहायता दी जाती है। इस योजना में अब तक 2 हजार 643 मरीजों को जटिल रोगों के इलाज के लिए 79 करोड़ रूपए से अधिक की सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत ..

सक्ती, नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला सक्ती में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

आगामी बरसात के मौसम में पौधारोपण की तैयारियां करें सुनिश्चित- कलेक्टर , सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 33 आवेदन प्राप्त ..

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

🚨 कारोंके शीशे तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया ..

🚨 20 कैमरों के फुटेज और 4 हजार मोबाइल नंबरों की जांच से खुला राज , 🚨 मालखरौदा-जैजैपुर में दहशत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🚨 बडी खबर: अकलतरा में ISI लिंक संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद सक्ती पुलिस अलर्ट , सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी ..

🚨 एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर सक्ती में सुरक्षा सख्त, रेलवे स्टेशन, होटल-लॉज और सार्वजनिक स्थलों पर चला सघन...

खबर बीजापुर ..1 दिन ago

डीजल संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा, विधायक के नेतृत्व में निकली सैकड़ों ट्रैक्टरों की रैली ..

जिले में डीजल किल्लत से ठप खेती-किसानी, किसानों संग सड़क पर उतरे विधायक; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन .. बीजापुर, मानसून...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि का हुआ भुगतान ..

जिले के 85,391 किसानों के खाते में 17 करोड़ 08 लाख रुपये हस्तांतरित .. सक्ती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की सख्ती, अनियमितता मिलने पर मेसर्स कमल सेल्स का विक्रय प्रतिबंधित ..

खाद की कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूली पर होगी कार्रवाई, किसानों से शिकायत करने की अपील .. सक्ती, कलेक्टर अमृत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आवास प्लस 2.0, 2024 के अंतर्गत पात्रता-अपात्रता मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ..

24 जून की विशेष ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती मे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी का विशेष अभियान शुरू ..

30 जून तक अभिलेख सत्यापन एवं संशोधन कराने की अपील .. सक्ती, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending