Connect with us

खबर कोरबा

अवैध उत्खनन व परिवहन पर हो सकती है 5 वर्ष तक की सजा ..

Published

on

अवैध उत्खनन और परिवहन वाले मार्गों को किया गया है अवरुद्ध ..

कोरबा, जिला खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेष सचिव छत्तीसगढ़ शासन खनिज साधन विभाग के पत्र क्रमांक एफ 7-7 / 2004 XII नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 06.09.2023 के तहत प्रदेश में रेत एवं अन्य खनिजो के अवैध उत्खनन / परिवहन / भंडारण पर माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ बिलासपुर के समक्ष दायर याचिका क्रमांक WP (PIL) No 66 /2023 तथा याचिका क्रमांक WP(PIL) No 21/2023 में पारित अंतरिम आदेश दिनांक 04.08.2023 एवं 23.08.2023 के अनुसार प्रभावी रोकथाम किये जाने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये गये है।

जिला कार्यालय खनिज शाखा कोरबा द्वारा रेत एवं अन्य खनिजो के अवैध उत्खनन / परिवहन / भंडारण पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिले में अवैध उत्खनन प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रो का चिन्हांकन किया गया है। भिलाईखुर्द, मोतीसागर, बरमपुर एवं राताखार में अवैध उत्खनन / परिवहन हेतु प्रयुक्त होने वाले मार्गों को अवरूध्द किया गया है। जिले में अवैध उत्खनन / परिवहन प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रो (भिलाईखुर्द, मोतीसागर, बरमपुर, राताखार, भैसामुड़ा, तरदा, कसरेंगा एवं कुचैना) में नोटिस बोर्ड स्थापित किया गया है जिसमें खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत अवैध उत्खनन / परिवहन किये जाने पर 2 से 5 वर्ष का कारावास की सजा हो सकती है का उल्लेख किया गया है। खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 (1) एवं 21 (2) के प्रावधानों का मुनादी के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार हेतु सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं आयुक्त नगर निगम कोरबा को पत्र जारी किया गया है। खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 (1) एवं 21 (2) के तहत निर्धारित अधिकतम दंड जैसे 5 वर्ष / 2 वर्ष एवं अर्थदंड रूपये 5 लाख एवं प्रत्येक दिन के लिए अर्थदंड रूपये 50,000 / – प्रावधानित है। विगत वर्षो में अवैध उत्खनन / परिवहन / भंडारण में संलिप्त एवं आदतन व्यक्तियों के द्वारा पुनः अवैध उत्खनन / परिवहन / भंडारण किये जाने पर प्रकरण धारा 22 के अनुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending