Connect with us

खबर सक्ती ...

दुबलधनिया परिवार सक्ती द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा में पधारे आचार्य अतुल कृष्ण भारद्वाज ने लिया प्रेस वार्ता ..

Published

on

सनातन संस्कृति की रक्षार्थ नरेंद्र मोदी को पुन: २०२४ में देश की बागडोर सौंपना होगा- आचार्य अतुल कृष्ण भारद्वाज ..

सक्ती, सनातन संस्कृति की रक्षार्थ नरेंद्र मोदी को पुन: २०२४ में देश की बागडोर सौंपना है यह बात प्रख्यात भागवताचार्य अतुल कृष्ण भारद्वाज ने नगर के स्थानीय धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में उच्च न्यायालय अधिवक्ता चित्रंजय पटेल के सवाल पर बड़े बेबाकी से कहा।

आज दुबलधनिया परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा के तृतीय दिवस पर अंचल के पत्रकारों के साथ विशेष चर्चा करते हुए धर्म, अध्यात्म और राजनीति के विभिन्न पहलुओं पर अपने सधे हुए अंदाज में बात रखते हुए कहा कि हर युग में सूर असुर दोनों प्रवृति की उपस्थिति रही तथा दोनों में संग्राम भी होता रहा है पर आज स्वीकार करने वाली बात यह है कि आसुरी शक्तियां हमेशा परास्त हुई हैं ।

आज भी ठीक उसी तरह सकारात्मक विचार और नकारात्मक विचारोंं का संघर्ष जारी है पर यहां हमें समझना है कि अपने भावी पीढ़ी को हिंसा, उपद्रव जैसे नकारात्मकता से शांति सद्भाव समरसता जैसे सकारात्मकता की ओर कैसे प्रवृति करें । इसके लिए सबसे उत्तम मार्ग सत्संग है जो श्रीमद भागवत कथा के रसपान से सहज और सरल ही प्राप्त हो जाती है।इसलिए अपने परिजनों, खासकर बच्चों और महिलाओं को कथा का रसपान अवश्य कराएं। आचार्य अतुल ने अपने को विज्ञान व पत्रकारिता की उच्च शिक्षा के बाद भी अध्यात्मिक पथ पर आने को ईश्वरीय इच्छा बताते हुए कहा कि आज भी धर्म, अध्यात्म व राजनीति में उनकी अपनी निजी राय है जो राष्ट्रभक्ति को सर्वोपरि मानते हुए वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को आत्मसात कर सनातन संस्कृति के लिए समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा कि भारत का रहने वाला हूं भारत की गीत सुनाता हूं उनके राष्ट्र प्रेम की दिल छू लेने वाली अभिव्यक्ति रही।

आज प्रेस वार्ता में अंचल के पत्रकार जनों के साथ ही आयोजक दुबलधनिया परिवार के प्रमुख लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending