Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम भवन का निरीक्षण कर सभी आधारभूत सुविधाएं जल्द सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ..

Published

on

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए कृषि उपज मंडी नंदेलीभाठा में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को स्ट्रांग रूम में आवश्यक सुविधा सहित विधानसभावार आवश्यक आधारभूत सुविधाएं जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिले के तीनों विधानसभा के लिए आवश्यकतानुसार स्थल का पार्टीशन करने, मतगणना कक्ष, टेबूलेशन कक्ष, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्शन, पेयजल सुविधा, चुनाव के दौरान आरओ, एआरओ सहित अन्य मतदान दल के लिए पार्किंग व्यवस्था आदि का जायजा लिया। कलेक्टर ने मतदान सामग्री वितरण, मतदान सामग्री वापसी, मतगणना कार्य सुव्यस्थित संपादित करने के लिए सुरक्षा संबंधी उपाय और सुरक्षा में लगने वाले फोर्स के लिए कार्य अनुसार भवनों की व्यवस्था, आवश्यक स्थलों तक पहुंच मार्ग, मैदान समतलीकरण करने तथा पूरे मंडी परिसर को आगामी चुनाव कार्य के लिए साफ सफाई और सुव्यस्थित करने सहित अन्य निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुवे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुवे मौके पर उपस्थित अधिकारियों से सभी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम, एसडीम पंकज डहिरे, वरिष्ठ विद्युत अधिकारी उत्तम कुमार शुक्ला, लोक निर्माण विभाग एसडीओ राकेश द्विवेदी सहित अन्य संबंधित विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 मिनट ago

बारिश और तेज हवाओं से धान बचाने प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर जयश्री जैन ने दिए सख्त निर्देश ..

जिले की सहकारी समितियों के सभी उपार्जन केंद्रों में कैप कवर, तिरपाल, डनेज और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

अवैध धान भंडारण पर दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त ..

कोचिया, बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा ..

मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया जोर...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने किया ऑडिट पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को बताया सुशासन का आधार , लेखा...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

मुख्य अतिथि के इंतजार में बीत गया जिले का जनजातीय गौरव दिवस, नहीं पहुंचे प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ..

ई-आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में था नाम, समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और एसपी सहित जनप्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर महिला को कर रहा था परेशान, आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल .. सक्ती, सोशल मीडिया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

धान खरीदी केंद्रों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, मसनिया खुर्द और खैरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

किसानों की सुविधा और पारदर्शी खरीदी पर जोर, डेनेज-तिरपाल से लेकर पेयजल एवं तकनीकी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending