Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं ..

Published

on

संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश ,

जनदर्शन में कुल 54 आवेदन हुए प्राप्त ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्टर कार्यालय में जिले के विभिन्न दूर दराज के क्षेत्रों से आए आमलोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए है।

          जनदर्शन में विकासखंड मालखरौदा के ग्राम पिहरीद निवासी श्री चंद्रिका प्रसाद साहू ने प्रधानमंत्री आवास के चौथा किस्त प्राप्त नहीं होने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का तीन किस्त की राशि प्राप्त हो चूकी है और चौथे किस्त कि राशि नहीं मिली है लेकिन जनपद पंचायत मालखरौदा के आवास शाखा से पता करने पर वहां के अधिकारी द्वारा बताया गया कि चौथी किस्त कि राशि उनके इलाहाबाद बैंक मालखरौदा के खाता में जमा कर दी गई है और खाते से राशी का आहरण भी किया गया है। जब कि मेरे द्वारा कोई भी राशि नहीं निकाला गया है।

  इसी प्रकार आज हसौद तहसील के ग्राम अमलीडीह निवासी राम प्रसाद मनहर ने आधार कार्ड अपडेट कराने एवं शिक्षा दिलाने के संबंध में पहुंचे, अड़भार तहसील के ग्राम कर्रागांव निवासी रोहित कुमार लहरे ने किसान सम्मान निधि का राशि दिलाने के संबंध में, हसौद तहसील ग्राम झरप निवासी मिलाराम टंडन पिता बोधराम द्वारा स्थगन आदेश निरस्त करके अभिलेख दुरस्त कराने का आवेदन लेकर पहुंचे, डभरा तहसील के ग्राम धमनीपाली निवासी अजब लाल पिता कामता प्रसाद ने जमीन डुबान की मुआवजा राशि प्रदान कराने के संबंध में, सक्ती तहसील के ग्राम नवापारा कला के रमेश कुमार पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने के संबंध में, सक्ती तहसील के ग्राम जेठा की गायत्री बाई द्वारा धान का बोनस राशि नहीं मिलने के संबंध में आवेदन सहित अन्य विभिन्न ग्रामीणों द्वारा राजस्व, आर्थिक सहायता, आवास, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, भूमि विवाद, राशन कार्ड, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागो को प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा , प्रभावित...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending