खबर जांजगीर-चांपा ..
आस्था और विश्वास – शुभ संकल्प के साथ मां भीमेश्वरी बेरीवाली का दर्शन-पूजन कर लौटे वयोवृद्ध रोशनलाल अग्रवाल ..

जांजगीर-चांपा, तीर्थ और आनंद का दिव्य दर्शन हैं माता रानी के स्थल पर जाकर धार्मिक तीर्थाटन करना। इस स्थान पर जाकर देवी मां के प्रति आस्था और विश्वास प्रकट किया जाता हैं । ऐसी ही यात्रा रही हैं डागा कालोनी में रहने वाले रोशनलाल अग्रवाल जी की।
सक्ती आराधना का पर्व अर्थात् नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा की विशेष आराधना की जाती हैं व मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित देशभर के हर भाग में की जाती हैंं। हर भक्त की अभिलाषा होती हैं कि माता रानी के दर्शन कर मां का आशीर्वाद एकबार जीते जी तो प्राप्त कर ले। चांपा निवासी वयोवृद्ध रोशनलाल अग्रवाल ने सक्ति स्थित मां भीमेश्वरी देवी ( ऐरन गोत्र की कुलदेवी जगत-नंदिनी मां बेरीवाली के दरबार पर पहुंचकर माथा टेका और वहां के मुख्य पुजारी जी के सानिध्य में मां के पावन दर्शन कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। मां बेरीवाली सभी की मनोकामनाएं पूरी करे। शशिभूषण सोनी ने कहा कि धार्मिक यात्रा मनुष्य के लिए संभावनाओं का नया द्वार खोलता हैं। मंदिर से, देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन से पग-पग पर चलने से, हर श्वास में प्रभु का नाम लेते रहने से जितना सुकुन मनुष्य को मिलता हैं उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता हैं। मनुष्य को चाहिए जब तक जिंदगानी हैं काम, क्रोध, लोभ, मोह, मान, मत्सर दम्भ और द्वेष के घर-परिवार की चिंता छोड़कर पूजा-आराधना करें। आजकल जगह-जगह श्रीमद्भागवत कथा, रामकथा, देवी-देवताओं की कथा होती रहती हैं, श्रवण करें इससे अक्षय फल की प्राप्ति होती हैं।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login