Connect with us

खबर जैजैपुर ..

जिसके अंदर का दानव जीत गया उसका जीवन दु:खी, परेशान और कष्ट कठिनाइयों से भरा होगा – दीपक कृष्ण महराज ..

Published

on

श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन 24 अवतार व समुद्र मंथन की कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए लोग ..

जैजैपुर, नवीन जिले सक्ती के जैजैपुर विकासखण्ड अंतर्गत कोटेतरा गांव के लोचन प्रसाद साहू प्रांगण में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन घघरा खरसिया के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं. दीपक कृष्ण जी महाराज ने भगवान के चौबीस अवतारों की कथा के साथ-साथ समुद्र मंथन की बहुत ही रोचक एवं सारगर्भित कथा सुनाते हुए कहा कि यह संसार भगवान का एक सुंदर बगीचा है। यहां चौरासी लाख योनियों के रूप में भिन्न- भिन्न प्रकार के फूल खिले हुए हैं। जब-जब कोई अपने गलत कर्मो द्वारा इस संसार रूपी भगवान के बगीचे को नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करता है तब-तब भगवान इस धरा धाम पर अवतार लेकर सजनों का उद्धार और दुर्जनों का संघार किया करते हैं ।समुद्र मंथन की कथा सुनाते हुए कहा कि मानव हृदय ही संसार सागर है। मनुष्य के अच्छे और बुरे विचार ही देवता और दानव के द्वारा किया जाने वाला मंथन है। कभी हमारे अंदर अच्छे विचारों का चितन मंथन चलता रहता है और कभी हमारे ही अंदर बुरे विचारों का चितन मंथन चलता रहता।

देवता की जीत से जीवन में सुखी ..

महाराज श्री ने बताया कि जिसके अंदर के दानव जीत गया उसका जीवन दु:खी, परेशान और कष्ट कठिनाइयों से भरा होगा और जिसके अंदर के देवता जीत गया उसका जीवन सुखी, संतुष्ट और भगवत प्रेम से भरा हुआ होगा। इसलिए हमेशा अपने विचारों पर पैनी नजर रखते हुए बुरे विचारों को अच्छे विचारों से जीतते हुए अपने मानव जीवन को सुखमय एवं आनंद मय बनाना चाहिए । कथा के प्रारंभ में श्री भागवत भगवान का पूजन कर आरती उतारी गई और कथा सहयोगी बीच बीच में महाराज श्री ने भागवत भजन के द्वारा माहौल को भागवत मय एवं भक्ति मय बना दिया। कथा सुनने के लिए आस पास के लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली15 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में शक्ति दाई शिक्षण समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन ..

शिवकुमार चौहान अध्यक्ष, बिहारी लाल नवलानी सचिव निर्वाचित .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में शक्ति दाई...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख विषयों और उत्कृष्ट पहलों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

राज्योत्सव-2026 की तैयारियां तेज, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन बने नोडल अधिकारी ..

2 नवंबर को कलेक्ट्रेट के समीप मैदान में होगा जिला स्तरीय आयोजन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

पीवी ऐप सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर खेत और खसरे की सही प्रविष्टि सुनिश्चित करें: अपर कलेक्टर भगत ..

दूरस्थ खेतों में पहुंचकर परखी सर्वे की गुणवत्ता, धान खरीदी केंद्रों की तैयारियों का भी लिया जायजा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सक्ती मे ऑपरेशन ‘बॉज’ के तहत पुलिस की बडी कार्रवाई, तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार ..

न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को भेजा जेल, फरार वारंटियों की धरपकड़ जारी .. सक्ती, जिले में लंबे समय...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

भाजपा मंडल भौथिया की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर ..

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कोरबा प्रभारी कृष्णकांत चंद्रा ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन विस्तार का मंत्र , मंडल प्रभारी रामनरेश यादव...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

हवाई फायरिंग विवाद के बीच SP अंकिता शर्मा के समर्थन में उतरे अवधेशानंद गिरी महाराज ..

शस्त्र पूजन को बताया नारी शक्ति, सांस्कृतिक स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरक आदर्श, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नंदनवन जू में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत ..

2012 में गुवाहाटी से लाई गई थी, वृद्धावस्था के कारण निधन; पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने दी अंतिम विदाई...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

वर्षों से फरार चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, सक्ती पुलिस ने न्यायालय में किया पेश ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में कार्रवाई, अलग-अलग स्थानों से पतासाजी कर पकड़े गए वारंटी .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत 27 अक्टूबर को सक्ती आएंगे नाना पटोले ..

डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर सहित कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारी और स्थल चयन को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending