खबर सक्ती ...
ज्ञानकुंज पब्लिक स्कूल में आनंद मेला के साथ कार्यालय भवन का उद्घाटन संपन्न ..

पाठ्यक्रम शिक्षा के साथ पाठ्येत्तर गतिविधियों से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है… अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..
बच्चों का सर्वांगीण विकास विद्यालय प्रबंधन का दायित्व… दुलीचंद साहू ..
सक्ती, विद्यालय में पाठ्यक्रम शिक्षा के साथ पाठ्येत्तर गतिविधियों से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है, यह बात उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, (प्रदेश अध्यक्ष अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ) ने ज्ञान कुंज पब्लिक स्कूल, सकरेली (बा) में आयोजित आनंद मेला के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि की आसंदी से बताते हुए कहा कि अल्प समय में ही ज्ञानकुंज विद्यालय ने शिक्षा के साथ ही खेल, सांस्कृतिक एवम नैतिक शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान अर्जित किया हैं जिसके लिए विद्यालय के संचालक दुलीचंद साहू का प्रयास प्रशंसनीय है।



आज सर्व प्रथम मुख्य अभ्यगत चितरंजय पटेल ने विद्यालय के नव निर्मित कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। पश्चात विशिष्ट अतिथि जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष तपेश शर्मा, पत्रकार महेंद्र खांडे, अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ के पुष्पेंद्र राठौर, कृष्ण महंत, प्राचार्य शंकर गुरुकुल के साथ पंचायत पदाधिकारियों, ग्रामीणों तथा शाला परिवार के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ ही आनंद मेला का उद्घाटन किया।



कार्यक्रम के संचालन करते हुए ज्ञान कुंज पब्लिक स्कूल के संचालक दुली चंद साहू ने अतिथियों एवं अभिभावकों की गरिमामय उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बच्चो का सर्वांगीण विकास विद्यालय का दायित्व है।



इन पलों में मीडिया, राजनीतिक प्रतिनिधी, अभिभावक गण के साथ विद्यालय परिवार एवं बच्चों की उत्साह के साथ सहभागिता रही।


आनंद मेला में बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्री, गुपचुप, चाट, मिठाई, भेलपुरी, चाइनीज व्यंजन, समोसा, बड़ा, पकोड़ो आदिं के साथ किताबों खिलौनों की भारी संख्या में स्टॉल लगाए गए थे जिसका बच्चों के साथ अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया।

खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login