Connect with us

खबर सक्ती ...

नवगठित सक्ती जिले में सफलतापूर्वक मतगणना संपन्न कराने सभी तैयारियां पूर्ण ,

Published

on

नंदेलीभांठा परिसर में मतगणना कार्य का किया गया रिहर्सल ,

03 दिसंबर को कृषि उपज मण्डी नंदेलीभांठा में सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गणना, पोस्टल बैलेट से शुरू होगी गणना ,

मतगणना हाल में मोबाईल, लैपटाप, आईपैड, स्मार्ट वॉच, हथियार सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण पर प्रतिबंध ,

थ्री लेयर सिक्योरिटी की मतगणना स्थल पर होगी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीव्ही कैमरे से भी होगी सतत निगरानी ..

सक्ती, विधानसभा निर्वाचन 2023 आम चुनाव अन्तर्गत 3 दिसंबर 2023 को होने वाले मतगणना से आज एक दिन पूर्व संलग्न अधिकारियों कर्मचारियों ने विधानसभावार निर्धारित मतगणना कक्ष में अपनी उपस्थिति देकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से प्राप्त मतों एवं डाकमत पत्रों से प्राप्त परिणामों की गिनती तथा टेबलवार निर्धारित प्रपत्रों को पूर्ण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था का पूर्वाभ्यास किया। नवगठित सक्ती जिले में सफलतापूर्वक मतगणना संपन्न कराने संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि 03 दिसंबर को शासकीय कृषि उपज मण्डी परिसर नंदेलीभांठा में तीनों विधानसभा के लिए अलग-अलग बनाये गये मतगणना केन्द्रों में सुबह 8 बजे से गोपनीयता की शपथ के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी। मतगणना कक्ष में मोबाईल, लैपटाप, आईपैड, स्मार्ट वॉच, हथियार सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रतिबंधित की गई है। मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सिक्योरिटी की व्यवस्था के साथ ही सभी आवश्यक स्थल सीसीटीव्ही कैमरे की सतत निगरानी में रहेंगे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने तैयारियों के सम्बंध में बताया कि नंदेली भांठा स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में वोटों की गणना की जाएगी। आज पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मतगणना कार्य में संलग्न कर्मचारियों, अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पन्ना के निर्देशन में रिटर्निंग अधिकारियों पंकज डाहिरे, सुश्री दिव्या अग्रवाल और अरुण कुमार सोम ने सक्ती, चंद्रपुर एवं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र हेतु निर्धारित मतगणना कक्ष में मतगणना कार्य से संबंधित दिशा निर्देश दिये। उन्होंने मतगणना टेबल में उपलब्ध सभी प्रपत्रों को पूर्ण करने की जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी प्रपत्रों को सावधानी पूर्वक भरने के निर्देश भी दिए। रिटर्निंग अधिकारियों ने सहायक मतगणना अधिकारी-कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये। ईव्हीएम लाने-ले जाने वाले कर्मचारियों को क्रमवार स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक सावधानीपूर्वक जाने के निर्देश दिए गए। मौके पर संलग्न सुरक्षा संबंधी सभी जवानों को मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए। मतगणना हाल में मोबाईल, लैपटाप, आईपैड, स्मार्ट वॉच, हथियार सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है। मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सिक्योरिटी की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सभी आवश्यक स्थल सीसीटीव्ही कैमरे की सतत निगरानी में रहेंगें। कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने कहा कि मतगणना कार्य को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा संबंधी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

कलेक्टर के निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने तीनों मतगणना कक्ष का लिया जायजा –

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के दिशा-निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम ने नंदेलीभांठा परिसर में तीनों विधानसभा के लिए बनाये गये मतगणना कक्ष की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना कक्ष में ईव्हीएम काउटिंग, डाकमत पत्र काउटिंग और ईटीपीबीएस के लिए लगाये गये टेबल व बैठक व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखे जाने के निर्देश दिये हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभावार मतगणना केन्द्रों में 14 टेबल ईव्हीएम काउंटिग, 2 टेबल डाक मतपत्र काउटिंग तथा 1 टेबल ईटीपीबीएस स्कैनिंग के लिए लगाए जायेंगे। इस तरह प्रत्येक विधानसभा के लिए कुल 17 टेबल लगाए जायेंगे। संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र सक्ती की मतगणना 17 राउण्ड में, विधानसभा क्षेत्र चन्द्रपुर की मतगणना 19 राउण्ड में और विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर की मतगणना 20 राउण्ड में संपन्न होगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

जिंदल वर्ल्ड स्कूल में स्कूली वाहनों की सरप्राइज जांच, 12 वाहनों पर चालानी कार्रवाई ..

दस्तावेजों में खामियां मिलने पर 17 हजार रुपये का जुर्माना, 7 दिन में सभी दस्तावेज अपडेट करने के दिए निर्देश...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

संभागायुक्त सुनील जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

सक्ती, बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने सक्ती जिले के प्रवास के दौरान विकासखंड मालखरौदा स्थित जनपद पंचायत कार्यालय का औचक...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया थाना डभरा का वार्षिक निरीक्षण, एकता वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ..

रिकॉर्ड, साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्था एवं पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का किया निरीक्षण, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर किया...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 16 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती के पनारी नहर पुल पर जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार, कई फरार ..

जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत 60 हजार का सामान जब्त .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

संभागायुक्त सुनील जैन ने जिला अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक ..

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं में तेजी और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर दिया जोर .. सक्ती, बिलासपुर संभाग...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती में कामधेनु NXT टीएमटी का तकनीकी सेमिनार संपन्न, ठेकेदारों-मिस्त्रियों को बताए मजबूत निर्माण के आधुनिक सूत्र ..

श्री सिद्धिविनायक ट्रेडर्स में जुटे निर्माण क्षेत्र के विशेषज्ञ, कामधेनु टीएमटी की उन्नत तकनीक और गुणवत्ता से हुए रूबरू .....

खबर रायगढ़1 दिन ago

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद ..

रायगढ़, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसात में जान जोखिम में न डालें, सुरक्षा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : समाजसेवी चिराग अग्रवाल ..

झरनों, नदी-नालों में बढ़ते हादसों पर चिराग अग्रवाल की युवाओं से अपील— रोमांच नहीं, सुरक्षा को चुनें .. सक्ती, जिले...

खबर पाली1 दिन ago

महर्षि वेदव्यास जयंती पर पाली के सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक आयोजन, छात्र परिषद पदाधिकारियों ने ली शपथ

गुरु परंपरा और भारतीय संस्कृति का दिया संदेश, वेदव्यास जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में प्रेरणादायी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending