Connect with us

खबर सक्ती ...

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ने मनाया मानव अधिकार दिवस ..

Published

on

आयोग लोगों के मूल अधिकारों के सुरक्षा हेतू सजग प्रहरी की तरह परिवार भाव से सतत प्रयत्नशील…अधिवक्ता चितरंजय पटेल, मुख्य अतिथि ..

सक्ती, राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लोगों के मूल अधिकारों की सुरक्षा हेतु सजग प्रहरी की तरह सतत प्रयत्नशील है जिसके सदस्य हमेशा परिवार भाव से समाज सेवा में जुटे हुए हैं, यह उद्गार राष्ट्रीय मानव अधिकार एवम् सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवम् उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित चिकित्सा जांच एवम् दवा वितरण शिविर के मुख्य अभ्यागत की आसंदी से व्यक्त करते हुए कहा कि इंसानियत का भाव हर इंसान के दिलों दिमाग में बना रहे तो समाज में समता व समानता के साथ सुख समृद्धि कायम रहेगा।

गौरतलब है कि भारतीय संविधान में प्रदत्त मूल अधिकारों के संरक्षण हेतु मानव अधिकार संगठनों का निर्माण हुआ है इसी अनुरूप राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग का भी गठन हुआ है तथा संगठन के लोग अनवरत अंचल में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवम् सामाजिक न्याय आयोग (लीगल) सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल के अगुवाई में सामाजिक सरोकार के कार्य कर रहे हैं।
इसी तारतम्य में मानवअधिकार दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर एवम दवा वितरण का महती कार्य आज शासन के मोबाइल वेन क्लिनिक के सौजन्य से संपन्न किया गया। आजोजन में प्रदेश सचिव कौशलेंद्र दुबे, मेडिकल सेल के प्रदेश सचिव डा विजय लहरे, लीगल सेल के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोन, मीडिया प्रभारी व्योम लहरे, महिला सेल कांता यादव, गीता वैष्णव, अनीता पटेल, राज कुमारी चंद्रा, अनीता यादव, निर्मला साहू, लक्ष्मीन, रेवतीनंदन पटेल, बसंत पटेल, फागुलाल, पालूराम चंद्रा की गरिमामय उपस्थिति रही।

उक्त जानकारी देते हुए मेडिकल सेल के प्रदेश सचिव डा विजय लहरे व जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ, मीडिया प्रभारी व्योम लहरे ने बताया कि इस अवसर पर करीब १०० लोगों ने चिकित्सा जांच उपरांत निःशुल्क दवा प्राप्त किया जिसके लिए उन्होंने आयोग के प्रति आभार प्रकट किया है।

इन पलों में मुख्य अतिथि चित रंजय ने नए सदस्यों को आई डी प्रदान करने के साथ मोबाइल वैन क्लिनिक के प्रभारी शुभम साहू एवम् स्टाफ का श्रीफल व पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। आयोग की ओर से मीडिया प्रभारी व्योम लहरे एवम् अधिवक्ता धर्मेंद्र सोन के द्वारा सूचना दी गई कि शीघ्र ही सक्ती में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के साथ निःशुल्क कानूनी परामर्श केंद्र की स्थापना कर लीगल सेल के माध्यम से लोगों को कानूनी सहायता प्रदान किया जावेगा।

जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए समस्त जनों से आयोग के कार्यों में पूरे मन से सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। चिकित्सा शिविर में शहरी स्लम योजना के तहत संचालित मोबाइल क्लिनिक प्रभारी शुभम साहू एवम स्टाफ ने महती भूमिका निभाई जिसमें मीडिया साथियों ने अभूतपूर्व योगदान दिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा7 घंटे ago

इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न ..

युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के दिए गए निर्देश .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती के ग्राम सिरली में जुआ फड़ पर सक्ती पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार ..

जुआ के गढ़ में पुलिस की दबिश, 17,060 रुपए नगद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त; कई जुआरी मौके से...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 689.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में हुई 20.3 मिमी बारिश, नया बाराद्वार में सर्वाधिक 50.3 मिमी .. सक्ती, सक्ती जिले में इस...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सभी भूमिधारकों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य ..

बिना फार्मर आईडी के विभागीय योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचित, सभी खसरों को आईडी से लिंक कराना...

खबर रायगढ़9 घंटे ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending