Connect with us

खबर बिलासपुर

25 छात्रों की हथेली पर गरम तेल मामले की घटना पर न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने लिया संज्ञान ..

Published

on

प्रदेश भर के बाल गृह, दत्तक गृह इत्यादि में सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को प्रत्येक माह भ्रमण किये जाने एवं ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने के संबंध में निर्देश किये प्रसारित ..

बिलासपुर, विगत दिनों 09 दिसम्बर को समाचार पत्र में प्रकाशित खबर एवं मीडिया में चल रहे मेसेज एवं टीवी पर दिखाये जा रहे समाचार कि कोंडागॉंव जिले के माकड़ी ब्लॉक के केरावाही मिडिल स्कूल के 25 मासूम छात्रों की हथेली पर शिक्षकों के द्वारा बर्बरतापूर्वक रवैया अपनाते हुए छात्रों को सजा देने के नाम पर कड़ाई में उबलते तेल की बून्दे उनके हथेलियों में डालने एवं उन छात्रों के हथेलियों पर फफोले पड़ जाने की घटना पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) के माननीय कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस गौतम भादुड़ी के द्वारा संज्ञान लेते हुए सालसा के सदस्य सचिव आनंद प्रकाश वारियाल के माध्यम से तत्काल आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, तत्पश्चात् सालसा द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोण्डागांव के जिला न्यायाधींश/अध्यक्ष को जिला प्राधिकरण के सचिव के माध्यम से पीड़ित छात्रों को उनके परिजनों के माध्यम से उनके विधिक अधिकारों की जानकारी प्रदान किये जाने तथा विधिक सहायता, सलाह उपलब्ध कराये जाने तथा शासन की योजना के अनुरूप आर्थिक सहायता हेतु समुचित क्षतिपूर्ति राशि दिलवाये जाने तथा संबंधित दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही प्रथम दृष्टया अपराध प्रकट होने पर दोषियों के विरूद्ध विधि अनुसार उचित अग्रिम कार्यवाही अनिवार्य रूप से किये जाने भी निर्देश दिये गये।

इसके अलावा प्रदेश के समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से स्कूलों, छात्रावासों में बच्चों/छात्रों के प्रति बर्बरतापूर्वक व्यवहार की पुनरावृत्ति न हो, इस हेतु न्यायाधीशों, पैरालीगल वॉलिटियर्स एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से इस संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।
अवगत हो कि पूर्व में भी सालसा के माननीय कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस गौतम भादुड़ी द्वारा जिला कांकेर के एक दत्तक ग्रहण केन्द्र में प्रोग्राम मैनेजर द्वारा एक बच्चे के साथ किये गये बर्बरतापूर्वक पिटाई मामले में प्रकाशित समाचार पर संज्ञान लेते हुए संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से प्रशासन के सहयोग से तत्काल कार्यवाही की गई थी। इसके अलावा प्रदेश भर के बाल गृह, दत्तक गृह इत्यादि में सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को प्रत्येक माह भ्रमण किये जाने एवं ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने के संबंध में निर्देश प्रसारित किये गये हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...10 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण .....

खबर सक्ती ...32 मिनट ago

आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा का संकल्प, ‘आंगन मिलन सेवा’ से माताओं-बच्चों को मिला अपनत्व ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर लिया कार्यक्रम का जायजा .. पहले दिन...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

एसपी की ‘कड़ी समझाइश’ और चेतावनी बेअसर: सक्ती के हटरी चौक स्थित भवन में पड़ा छापा, 20 आदतन जुआरी 7.22 लाख के मशरूका के साथ गिरफ्तार ,

मौके से ही मिली मुचलके पर जमानत: पुराने जुआरीयों पर न पुलिस का खौफ दिखा, न ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन ..

भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज , दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत को पछाड़कर राज्य...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार ..

प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस , प्रमुख सचिव बोरा ने पीपीपी मॉडल...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का किया निरीक्षण ..

द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी सहित टीम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा .. सक्ती, माननीय उच्चतम न्यायालय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में जैजैपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ ..

भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की मौजूदगी में स्वास्थ्य जांच, टीबी स्क्रीनिंग, स्मार्ट कार्ड व रक्तदान की मिली सुविधा .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending