Connect with us

ख़बर रायपुर

महंत रामसुंदर दास ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, पत्र में लिखा- हार कि नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दे रहा हु त्याग पत्र ..

Published

on

जन सेवा मैं कर ही रहा हूं और करता रहूंगा ..

रायपुर, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद से राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है। वहीं, अब खबर है कि रायपुर दक्षिण से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे महंत रामसुंदर दास ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में महंत को 67 हजार से ज्यादा वोटों से हार मिली थी इस हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

जानकारी के अनुसार, महंत राम सुंदर दास रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इस वजह से उन्होंने आज इस्तीफा दे दिया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज को अपना त्यागपत्र सौंपा दिया है।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलीप षडंगी ने इस्तीफा दिया था दिलीप षडंगी, छत्तीसगढ़ के फेमस लोक गायक हैं षडंगी ने राज्य के कलाकारों से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी है। अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा- ‘कई सालों पहले अपनी नौकरी छोड़कर कांग्रेस में आया था। कलाकारों की सेवा और कलाकारों के माध्यम से कांग्रेस की सेवा करने के लिए आया था, लेकिन निवेदन करने पर उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला ’ इसलिए वे कांग्रेस से इस्तीफा दिया है।

रामसुंदर दास महंत ने इस्तीफे के बाद कहा, मैंने अपनी भावना से पार्टी को अवगत कराया है, मैं ऐसा मानता हूं कि कांग्रेस के सभी वरिष्ठ ने विश्वास करके मुझे अपना प्रत्याशी रायपुर दक्षिण विधानसभा से बनाया सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर बहुत मेहनत की, लेकिन परिणाम अप्रत्याशित रहा बहुत लंबे वोटों के अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा है, जिसका नैतिक जिम्मेदारी मैं स्वयं को मानता हूं. इस भावना को मैंने पार्टी को अवगत कराया है।

रायपुर दक्षिण सीट को लेकर महंत ने कहा कि पार्टी ने प्रत्याशी बनाया मुझे प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़ाया, परिणाम अप्रत्याशित था, इसकी नैतिक जिम्मेदारी मैं अपने आप को ही मानता हूं हार तो हार है हार हुई है इससे मैं आहत हूं, इसलिए मैंने त्यागपत्र दिया है।

कांग्रेस से इस्तीफा है या राजनीतिक से इस्तीफा ? ..

महंत ने कहा, मैं दूधाधारी मठ का सेवक हूं, मठ के साथ-साथ जनता जनार्दन का सेवा करते आया हूं मठ के द्वारा जिन संस्थाओं से जुड़ा हूं जनहित के द्वारा कार्य किया जा रहा है। उसका विस्तार आगे चलता रहेगा इस्तीफा देने के पहले कांग्रेस से किसी से बात हुई? इस सवाल पर महंत ने कहा, इस्तीफा देने से पहले मेरे किसी से कोई चर्चा नहीं हुई है। परिणाम को लेकर हमने आपस में चर्चा जरूर किया कांग्रेस का समर्पित सिपाही बनकर मैंने पूरा कार्य किया वरिष्ठ जन भी मेरा पूरा सम्मान करते रहे जो भी दायित्व दिया जाता रहा उन सबका मैं निर्वाह किया।

इस साल मुझे प्रत्याशी बनाया हमने मेहनत किया परिणाम पक्ष में नहीं रहा बहुत लंबे अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा है। इससे नैतिक जिम्मेदारी मैं लेता हूं पार्टी में मैं सहज जुड़ा था, किसी उम्मीद के साथ नहीं गया था दूधाधारी मठ ने मुझे बहुत कुछ दिया है, किसी चीज की कोई उम्मीद या अभिलाषा नहीं है। जन सेवा मैं कर ही रहा हूं और करता रहूंगा, अन्य पार्टी में शामिल होने का मेरा कोई उद्देश्य नहीं है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की ..

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय , प्रदेश की खेल...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान : सक्ती जिला अस्पताल में 29 सितंबर को स्वास्थ्य, महिला एवं जनजागरूकता कार्यक्रम ..

सिकल सेल, थैलेसीमिया, एनीमिया, बीपी-शुगर जांच के साथ बालिकाओं का होगा HPV टीकाकरण, रक्तदान शिविर भी लगेगा .. सक्ती, ‘सेवा...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित ..

पशुधन विकास विभाग द्वारा पालतु एवं आवारा कुत्तों-बिल्लियों का किया गया टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं का भी वितरण .. सक्ती, सेवा...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

कचरा नहीं, संसाधन समझें… अपशिष्ट से कमाई और रोजगार के अवसर तलाशें ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला में 150 महिला सदस्यों ने लिया भाग , कलेक्टर जयश्री जैन ने महिला समूहों...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

बडी खबर: मरम्मत कार्य के चलते शिवरीनारायण-गिधौरी मार्ग पर स्थित शबरी सेतु आवागमन के लिए बंद ..

पैदल राहगीरों एवं आपातकालीन सेवाओं को आवागमन की अनुमति , मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद पुनः शुरू होगा सामान्य...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता संपन्न ..

संस्कार पब्लिक स्कूल हरेठी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लहराया परचम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव और नगर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending