Connect with us

खबर सक्ती ...

डोंगिया में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, संत परम पूज्य श्री असंग साहेब के सत्संग में संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने लिया आशीर्वाद ..

Published

on

कबीर वाणी ही जीवन का आधार: संत असंग साहेब के अमृत प्रवचन से भाव-विभोर श्रद्धालु ,

माता-पिता की सेवा सबसे बड़ा भजन: डोंगिया सत्संग में गूंजा आध्यात्मिक संदेश ..

सक्ती, ग्राम पंचायत डोंगिया में आयोजित तीन दिवसीय ‘‘सुखद सत्संग एवं अमृत कथा’’ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर इस आयोजन में दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इस विशेष अवसर पर श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने राष्ट्रीय संत परम पूज्य श्री असंग साहेब जी को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि की मंगल कामना करते हुए सत्संग का रसास्वादन किया।

सत्संग के दौरान श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने कहा कि कबीर साहेब की वाणी को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि संतों के उपदेश केवल सुनने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में उतारने के लिए होते हैं। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति कबीर जी के एक भी दोहे को पूर्ण निष्ठा के साथ अपने जीवन में अपना ले, तो उसका जीवन सफल हो सकता है। उन्होंने संत परम पूज्य श्री असंग साहेब जी के मार्गदर्शन को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

अपने प्रवचनों में संत परम पूज्य श्री असंग साहेब जी ने मनुष्य के चंचल मन और आत्मचिंतन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “दूसरों को समझाना सरल है, पर स्वयं को समझना ही सच्ची साधना है।” संत जी ने माता-पिता एवं बुजुर्गों की सेवा को सबसे बड़ा भजन बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने घर के बुजुर्गों का सम्मान और सेवा करता है, उसे अलग से तीर्थ या भजन की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि माता-पिता ही धरती पर साक्षात भगवान का रूप हैं। उन्होंने धन के अंधे लोभ को दुख का कारण बताते हुए त्याग, संतोष और सेवा को सच्चे सुख का मार्ग बताया।

इस आध्यात्मिक आयोजन के यजमान रामकुमार गबेल एवं श्रीमती गीता गबेल के सान्निध्य में कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रहा है। सत्संग के अंत में गुरु कबीर दास जी की भव्य महाआरती की गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से सहभागिता की। तत्पश्चात सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending