Connect with us

खबर सक्ती ...

सुवाडेरा में रात्रिकालीन नवधा रामायण का भव्य शुभारंभ ..

Published

on

दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ अखंड नवधा रामायण, उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब ..

सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती के जिला कार्यालय के समीप ग्राम सुवाडेरा में रात्रिकालीन पांच दिवसीय अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ विधिविधान एवं भक्तिमय वातावरण के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आयुष शर्मा, सभापति जिला पंचायत सक्ती, विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर तथा ग्राम सरपंच श्रीमती निर्मला कुर्रे द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आयुष शर्मा ने आयोजक समिति को इस धार्मिक आयोजन के लिए बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करते हैं और लोगों को मर्यादा, संस्कार व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है, उसी प्रकार मथुरा में हमारे आराध्य भगवान श्रीकृष्ण का भी भव्य मंदिर बनना चाहिए। इससे देश में सनातन संस्कृति और अधिक सशक्त होगी।

विशिष्ट अतिथि अर्जुन राठौर ने अपने उद्बोधन में आयुष शर्मा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जिन्हें हर समय क्षेत्रवासियों की चिंता रहती है। उन्होंने कहा कि आयुष शर्मा युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं तथा बुजुर्गों और माताओं के लिए बेटे के समान कार्य कर रहे हैं। राठौर ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को निश्चित रूप से नवधा रामायण का श्रवण कर उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए। यदि हम मर्यादा में रहकर जीवन जीना चाहते हैं, तो रामायण का अनुसरण आवश्यक है। रामायण हमें आदर्श जीवन जीने की शिक्षा देती है। साथ ही उन्होंने कहा कि 84 लाख योनियों के बंधन से मुक्ति के लिए श्रीमद्भागवत महापुराण का श्रवण भी अत्यंत आवश्यक है।

ग्राम सरपंच श्रीमती निर्मला कुर्रे ने आयोजक समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव एवं क्षेत्र में इस प्रकार के धार्मिक आयोजन होते रहना चाहिए, जिससे नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति का ज्ञान प्राप्त हो और वे इसे अपने जीवन में अपनाकर अपने जीवन को धन्य बना सकें।

इस आयोजन में समिति के संरक्षक सम्मे लाल राठौर, हीरा सिंह सिदार, अध्यक्ष फिरत सिंह सिदार, उपाध्यक्ष अजय सिंह, सचिव रामकुमार राठौर, सहसचिव संजय सिंह सिदार, कोषाध्यक्ष पंचराम राठौर, उपकोषाध्यक्ष राजू राज, विनोद राठौर, देवकुमार राठौर, बांसुरी वादक भैया दुखु सिदार सहित ग्राम की समस्त नारी शक्तियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिरस से सराबोर रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending