Connect with us

खबर सक्ती ...

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात: 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि का भुगतान, 25 लाख अन्नदाताओं को लाभ — संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ..

Published

on

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में एक और बड़ा निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार ने धान खरीदी की अंतर राशि 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होली से पूर्व एकमुश्त भुगतान करने का फैसला किया है। इस निर्णय के तहत प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में लगभग 10,000 करोड़ रुपये की राशि सीधे अंतरित की जाएगी।

इस फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और अन्नदाताओं को उनकी उपज का उचित मूल्य एवं समय पर भुगतान सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने कहा कि “किसान समृद्ध होगा तो छत्तीसगढ़ मजबूत होगा।” सरकार की पारदर्शी और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया जा रहा है। धान की अंतर राशि का समय पर भुगतान किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।

श्रीमती जूदेव ने आगे कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसानों को सीधा लाभ उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाना पारदर्शिता और सुशासन का उदाहरण है।

प्रदेश सरकार के इस निर्णय से किसानों में उत्साह का माहौल है और होली से पहले आर्थिक सहायता मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 मिनट ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर16 मिनट ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

खबर जांजगीर-चांपा ..55 मिनट ago

बोर्ड परीक्षार्थियों का बढ़ाएं मनोबल, सकारात्मक माहौल देने की अपील ..

10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन दें, हतोत्साहित न करें — उमा, रमा व प्रेमा अग्रवाल .. जांजगीर-चांपा, बोर्ड परीक्षाएं हर...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर रात 10 से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध ..

कलेक्टर-एसपी कार्यालय के 200 मीटर दायरे में रैली-जुलूस भी निषिद्ध , उल्लंघन पर होगी कार्रवाई .. सक्ती, जिले में शैक्षणिक...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात: 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि का भुगतान, 25 लाख अन्नदाताओं को लाभ — संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में एक और बड़ा निर्णय लिया गया...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

डोंगिया में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, संत परम पूज्य श्री असंग साहेब के सत्संग में संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने लिया आशीर्वाद ..

कबीर वाणी ही जीवन का आधार: संत असंग साहेब के अमृत प्रवचन से भाव-विभोर श्रद्धालु , माता-पिता की सेवा सबसे...

खबर खरसिया ..4 घंटे ago

परसकोल में जल अर्पण दिवस: एफटीके किट से जल परीक्षण, ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ

नुक्कड़ नाटक व प्रभात फेरी से गूंजा ‘जल ही जीवन है’ का संदेश, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी .. खरसिया, लोक...

खबर कोरबा5 घंटे ago

शासकीय महाविद्यालय दीपका में ”इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब” का हुआ गठन ..

पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया एसआईआर का महत्त्व .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मां से बिछड़कर खेत में पहुंचा चार माह का तेंदुए का शावक ..

ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू .. रायपुर, गौरतलब है कि श्रृंगी ऋषि पहाड़ी की तराई...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान: समर्थन मूल्य के अंतर की राशि होली के पहले एकमुश्त देने का निर्णय – मुख्यमंत्री साय ..

लगभग 10,000 करोड़ रुपये सीधे 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में जाएंगे .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending