Connect with us

ख़बर रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष की सशक्त भूमिका निभाएगी कांग्रेस : डॉ. चरणदास महंत ..

Published

on

सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत बनाए गए छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष,

प्रदेश भर के कांग्रेसियों सहित कोरबा-जांजगीर लोकसभा व सक्ती विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने हर्ष जताया ..

रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के द्वारा डॉ. चरणदास महंत को छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए नेता प्रतिपक्ष बनाया है। उक्ताशय का पत्र संगठन के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी किया है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत को छत्तीसगढ़ विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर प्रदेश भर के कांग्रेसियों सहित कोरबा, जांजगीर लोकसभा व सक्ती विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने हर्ष जताते हुए कहा कि भारत सरकार में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सहित लोकसभा व विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने वाले डॉ. चरणदास महंत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने से विपक्ष अपनी मजबूत भूमिका विधानसभा में निभाएगा। डॉ. महंत के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के ज्वलंत विषयों पर कांग्रेस के विधायक अपनी बात पुरजोर तरीके से रख सकेंगे। डॉ. महंत के अनुभव का पूरा-पूरा लाभ नेता प्रतिपक्ष के तौर पर निश्चित ही सदन को प्राप्त होगा। डॉ. महंत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने से प्रदेश भर के कांग्रेस संगठन और कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। डॉ. महंत ने नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस के यूपीए की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल व प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ विधानसभा के निर्वाचित कांग्रेस के सदस्यों के प्रति आभार जताया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..16 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देश पर सरसीवा–हसौद मार्ग की मरम्मत में आई तेजी, गड्ढों पर हो रहा डामरीकरण ..

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की थी सड़कों की स्थिति की समीक्षा, लोक निर्माण विभाग को दिए थे तत्काल...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शक्तिकुंज सक्ती में चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु ..

बीके तुलसी बहन ने कराया मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां ज्ञानगंगा और मां सरस्वती के चैतन्य स्वरूप का दर्शन; 19...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending