Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ..

Published

on

ब्लैक स्पॉट क्षेत्र के आसपास अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश ,

घुमावदार मोड़, इंटर सेक्शन में रिफ्लेक्टर लगाने के दिए निर्देश ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जरूरी उपायों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस दौरान ब्लैक स्पॉट क्षेत्र के आसपास अतिक्रमण हटाने, घुमावदार मोड़, इंटरसेक्शन में अभियान चलाकर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में ब्लैक स्पॉट पर रोशनी करने, रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने, खराब एवं गड्ढे युक्त सड़को को मरम्मत किए जाने, सड़क दुर्घटनाओं के कारणों संबंध में चर्चा हुई एवं आवश्यक निर्देश दिए। दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में विशेष सांकेतिक लगाने, मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पीडब्ल्यूडी को जिले में निर्माणधीन रोड में प्रगति लाकर जल्द से जल्द पूर्ण करने कहा। दुर्घटना वाले क्षेत्र, सड़क के आसपास तत्काल चिकित्सा सुविधा, एम्बुलेंस प्रदान करने की निर्देश सीएमएचओ को दिए। बैठक में रंबल स्ट्रीप लगाना एवं सड़क किनारे दोनो ओर पेड़ पर रेडियम लगाने कहा। दुर्घटना या यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए नियमानुसार ड्रायविंग लायसेंस निलंबन, निरस्तीकरण करने कहा। उन्होंने सड़को से आवारा मवेशी को अभियान चलाकर हटाने कहा। मुख्य मार्गाें में बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने कहा। बैठक में कहा कि नियमित रूप से स्कूल, कालेज में एवं चौक चौराहों, व्यस्त मार्गाे के समीप सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, एसडीएम चांपा नीरनिधि नंदेहा, डीटीओ अधिकारी यशवंत यादव, पीडल्यूडी, पीएमजीएसवाय, स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 सेकंड ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...8 मिनट ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending