Connect with us

खबर सक्ती ...

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में शिविर के माध्यम से आमजनों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी ..

Published

on

जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी में योजनाओं का लाभ उठाने शिविर में लोगों की उमड़ी भीड़ – भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल पटेल ..

सक्ती, विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत निरंतर जिले के विभिन्न ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

कार्यक्रम स्थल पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहन के पहुंचने पर ग्रामीण महिलाओं ने स्वागत किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों से योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं। शिविर स्थल पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, ग्राम सरपंच, पंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा जिला नोडल अधिकारी एवम बीआरसीसी राधेश्याम शर्मा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..4 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

पीएम स्वनिधि योजना के 6 साल पूरे, नगरीय निकायों में 30 जून तक आयोजित किए जाएंगे स्वनिधि महोत्सव और लोक कल्याण मेला ..

अभियान के दौरान उपलब्ध कराई जाएंगी ऋण स्वीकृति, वितरण, यूपीआई पंजीयन, क्यू-आर कोड सुविधा और डिजिटल भुगतान सेवाएं , प्रधानमंत्री...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी ..

कभी बंदूक थामने वाले मासा तामो और जयमोती आज चला रहे हैं अपनी दुकान , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सुशासन तिहार के दावों पर सवाल: लंबित आवेदनों के साथ जनदर्शन पहुंची जनता, 29 शिकायतें दर्ज ..

गांवों में नहीं मिला समाधान, कलेक्ट्रेट में उमड़ी फरियादियों की भीड़; जनदर्शन में उठे लंबित मामलों के मुद्दे , सुशासन...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महतारी वंदन योजना से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास, संध्या गबेल करेंगी पति के गैरेज व्यवसाय का विस्तार ..

महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल का आधार, बंदोरा की संध्या गबेल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. सक्ती, मुख्यमंत्री...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending