Connect with us

ख़बर रायपुर

वास्तविक शिक्षा वह जो विद्यार्थी को ज्ञानवान के साथ-साथ चरित्रवान भी बनाए: मुख्यमंत्री साय ..

Published

on

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में हुए शामिल ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरस्वती शिक्षण संस्थान रोहणीपुरम् में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभावान् छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल अक्षर ज्ञान प्राप्त करना अथवा डिग्रियां हासिल कर लेना नहीं है, बल्कि वास्तविक शिक्षा वह है जो विद्यार्थी को ज्ञानवान के साथ-साथ चरित्रवान भी बनाएं, उसे राष्ट्र के लिए उज्ज्वल चरित्र के नागरिक तैयार करें।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि हम सभी सनातन जीवन मूल्यों के संवाहक हैं। इन मूल्यों को बचाए रखना ही पूरी दुनिया को बचाए रखने का एकमात्र उपाय है।
इस समय पूरे विश्व की परिस्थितियों को देख हम रहे है, महसूस भी कर रहे हैं। हर तरफ मनुष्य और मानवता पर संकट दिखता है। आपसी संघर्षों में उलझी दुनिया बार-बार भारत की ओर देखती है, क्योंकि हम विश्व शांति और वसुधैव कुटुबंकम की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से भारत विश्व गुरू बनेगा, दुनिया को शांति-एकजुटता और समन्वित विकास की ओर भारत ही लेकर जाएगा। यह समय भारत का स्वर्णिम समय है। प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि शिक्षा ही है जो देश का भाग्य बदलने की ताकत रखती है। मोदी जी ने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य हम सबके सामने रखा है। इसमें शिक्षा की अहम भूमिका है।

स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरस्वती शिक्षण संस्थान पूरे देश में एक ऐसी शिक्षा प्रदान कर रही है, जिससे देश में विद्यार्थी को सम्पूर्ण मनुष्य के रूप में तैयार कर सकें। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद का उल्लेख करते हुए कहा कि अन्य शिक्षा पद्धति बौद्धिक रूप से बच्चों को तैयार करती है, मगर सरस्वती शिक्षण संस्थान बच्चों को केवल बुद्धि से नहीं बल्कि शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के उत्थान अर्थात आध्यात्मिक उत्थान के लिए कार्य करता है। श्री अग्रवाल ने कहा कि सरस्वती शिक्षण संस्थान पूरे देश में ऐसे विद्यार्थियों को तैयार कर रही है, जो सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आग्रह किया कि इस संस्थान से उत्तीर्ण विद्यार्थी आसपास के गरीब बस्तियों के ऐसे बच्चों को जिनके पास पढ़ने की रूचि और बुद्धि है मगर संसाधन का अभाव है। उन्हें मेधावी बनाने और आगे बढ़ने में सहयोग प्रदान करें।

विद्या भारती संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री अवनीश भटनागर ने कहा कि आज से कुछ वर्ष पहले परिस्थितियां अलग थी, तकनीक अलग थी और भविष्य में परिस्थितियां अलग रहेगी, नई तकनीक रहेंगी। तकनीकी में तेजी से बदलाव हुआ और भविष्य में भी होगा। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से आग्रह किया कि हमें अपने बच्चों को नई तकनीकों को अपनाने के लिए तैयार करना है। उन नौकरियों और व्यवसायों के लिए जो अभी बाजार में नहीं हैं, उन समस्याओं के समाधान के लिए जिनकी आशंका भविष्य में है। भटनागर ने बच्चों पर दबाव के उल्लेख करते हुए कहा कि कई बार ऐसे समाचार सुनने को मिलते है कि कम उम्र के बच्चे भी आत्मघाती कदम उठा रहे है। हमे अपने बच्चों को ऐसे तैयार करना है कि वे जीवन में आने वाले हर चुनौतियों को सामना करें। उन्होंने तकनीकी के क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ जानकारी हासिल करने का संकेत अभिभावकों और विद्यार्थियों को दिया।

इस अवसर पर सरस्वती शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर, सचिव विवेक सक्सेना, डॉ. देवनारायण साहू, विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री द्वय श्रीराम अरावकर, शिवकुमार आदि उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा11 घंटे ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा11 घंटे ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending