Connect with us

ख़बर रायपुर

किसानों और आम नागरिकों की बेहतरी के लिए तेजी से होगा योजनाओं का क्रियान्वयन: कृषि मंत्री रामविचार नेताम ..

Published

on

सरगुजा में खुलेगी नयी फर्टिलाईजर लैब ,

कृषि विभाग की जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई ,

कृषि मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा ..

रायपुर, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम ने आज यहां अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंडी बोर्ड के सभाकक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग प्रदेश के किसानों और आम नागरिकों से जुड़ा महत्वपूर्ण विभाग है। किसानों की सुविधा और बेहतरी के लिए प्राथमिकता के साथ योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने प्राथमिकता के तौर पर केन्द्रीय और राज्य प्रवर्तित योजनाओं का गुणवत्तापूर्वक और बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करने को कहा।

समीक्षा बैठक में मंत्री नेताम ने किसानों को पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को विशेष पहल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने सरगुजा में भी फर्टिलाईजर लैब की स्थापना की जाए। मंत्री नेताम ने कृषि विभाग के अंतर्गत सभी संस्थाओं के लिए उपलब्ध जमीनों की पुख्ता जानकारी होने के साथ-साथ अवैध कब्जाधारियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश के सभी विकासखण्डों में नर्सरी विकसित करने कार्ययोजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मंत्री नेताम ने केसीसी ऋण की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभी भी गांवों में विशेषकर आदिवासी अंचलों में सभी किसानों का क्रेडिट कार्ड नहीं बना है। योजना का प्रचार-प्रसार कर प्राथमिकता के तौर पर शत-प्रतिशत किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाने की दिशा में काम किया जाए, ताकि सभी किसानों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों के प्रशिक्षण पर भी विशेष बल दिया। मंत्री नेताम ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र के साथ समन्वय कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसानों को अलग-अलग फसलों की उन्नत कृषि के संबंध में प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए।

मंत्री नेताम ने कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजना, कृषि या यांत्रिकीकरण योजना, रेन फेड डेव्हलपमेंट योजना, स्वायल हेल्थ मैनेजमेंट योजना, मिलेट मिशन, कृषि सिंचाई जल ग्रहण विकास योजना सहित उद्यानिकी विभाग, कृषि विकास एवं बीज निगम तथा मंडी बोर्ड की योजनाओं तथा विकास कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव नगरीय प्रशासन डॉ. अय्याज फकीर भाई तंबोली, मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक यशवंत कुमार सहित उद्यानिकी, वानिकी एवं कृषि बीज निगम के संचालक व अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..5 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending