Connect with us

ख़बर रायपुर

आदिमजाति, अनुसूचित जाति, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक के विकास के लिए ऐसा काम करें कि देश में बने छत्तीसगढ़ की अलग पहचान: मंत्री नेताम ..

Published

on

–

बच्चों के स्वस्थ तन-स्वस्थ मन के लिए आश्रम-छात्रावास परिसर में स्थापित होगा जिम ,

–

प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली में एक और युथ हॉस्टल बनाने पर चर्चा ,

–

बिलासपुर में शुरू होगा प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र ..

रायपुर, आदिमजाति, अनुसूचित जाति, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक मंत्री रामविचार नेताम ने आज अटल नगर, नवा रायपुर स्थित राष्ट्रीय ट्राइवल रिसर्च इंस्ट्रिट्यूट सभा कक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओ की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में कहा कि आदिमजाति विकास के तहत ऐसा कार्य करें कि छत्तीसगढ़ की देश- दुनिया में एक अलग पहचान बने। आदिमजाति, अनुसूचितजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समाज के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के लिए संवेदन शीलता के साथ कार्य किया जाए। सभी आश्रम-छात्रवासों में स्वच्छता के साथ शिक्षा का वातावरण हो। शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतीभाओं को सामने लाने की दिशा में काम किया जाना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं के स्वस्थ तन, स्वस्थ मन की दृष्टिकोण से आश्रम-छात्रवास परिसर में जिम स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में सचिव डी.डी.सिंह और आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री श्री नेताम ने रिसर्च सेंटरऔर लाईब्रेरी का भी अवलोकन किया। लाईब्रेरी में संग्रहित आदिम जाति कला संस्कृति तथा परंपराओं पर आधारित किताबों के संग्रह से काफी प्रभावित हुए।

मंत्री नेताम ने समीक्षा बैठक में कहा कि आश्रम छात्रवास के बच्चे भी आपके बच्चे की तरह है। उनके बेहतर भविष्य के लिए तत्परता के साथ कार्य किया जाना सुनिश्चित हो। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को पूरा करने के साथ-साथ नई परियोजनाओं के माध्यम से भी विभाग को उत्कृष्ट श्रेणी में लाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विभाग में जो भी समस्याएं व परेशानी होगी, उन्हें मिल-जुलकर दूर किया जाएगा। विभाग के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी। राज्य सरकार द्वारा हरसंभव मदद कर इन वर्गाें के बच्चों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा।

मंत्री नेताम ने बैठक में कहा कि राज्य के छात्र- छात्राएं जो दिल्ली में स्थित युथ हॉस्टल में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हैं। उसके लिए सीटों की संख्या में वृद्धि करने की दिशा में कार्ययोजना तैयार की जाए, उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुरूप कोचिंग सेंटर के आसपास नई हॉस्टल बनाने पर भी कार्ययोजना तैयार किया जाए। उन्होंने बिलासपुर में सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के लिए भी केन्द्र खोलने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री श्री नेताम ने राज्य के संरक्षित जनजातियां बैगा, कमार, बिरहोर, पहाड़ी कोरवा, पण्डो, अबूझमाड़ के विकास के लिए भी ठोस कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बस्तर और सरगुजा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों के वन अधिकार पत्रों के संबंध में शिकायतें मिल रही है। सभी पात्र लोगों को वन अधिकार पत्र मिले, इसके लिए नियम प्रक्रियाओं की जानकारी संबंधित ब्रोशर और पॉम्पलेट, जिला स्तर, ब्लॉक स्तर और ग्राम पंचायत स्तर पर वितरण व चस्पा किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इस मौके पर रिसर्च सेंटर परिसर में तैयार हो रहे शहीद वीर नारायण सिंह म्यूजियम सह मेमोरियम‘‘ कैम्पस का पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अवलोकन किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending