खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..
कलेक्टर के एल चौहान ने लोकसभा निर्वाचन के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस लिया ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर के एल चौहान ने कलेक्ट्रोरेट कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्रेस कांफ्रेंस में प्रेस के साथियों के साथ बैठक लिया। बैठक में चौहान ने आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में सभी को अवगत कराया। कलेक्टर ने बताया कि मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 6 जनवरी 2024 को जिले के सभी मतदान केंद्रों में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में किया जाएगा। इसके साथ ही मतदाता सूची में संशोधन अंतर्गत नाम जोड़ने, हटाने एवं स्थानांतरण के कार्य हेतु जिले के सभी मतदान केद्रों में विशेष शिविर के आयोजन के संबंध में जानकारी दी एवं आवश्यक निर्देश दिए।

इसके अलावा कलेक्टर चौहान ने वोटर हेल्पलाइन एवं नवीन मतदाताओं को जोड़ने के संबंध में फार्म 6 फॉर्म 7 एवं फार्म 8 के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। चौहान ने प्रेस के साथियों से सुझाव लिए। कलेक्टर चौहान ने अपने पैतृक गांव से लेकर अब तक का शासकीय कार्यकाल का परिचय दिया और पत्रकारों के सुझाव का सकारात्मक आश्वाशन दिया। इस अवसर पर जिले के पत्रकारगण, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login