Connect with us

ख़बर रायपुर

स्वस्थ्य शरीर से स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण इसलिए खेल जरूरी : बृजमोहन अग्रवाल ..

Published

on

भव्य रूप में मनाया जायेगा माता खल्लारी मेला ..

रायपुर, शिक्षा, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार को बागबाहरा में आयोजित अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों का समाज से गहरा नाता होता है। खेल शारीरिक मजबूती के साथ मानसिक तौर पर भी मजबूती प्रदान करते हैं। खेलों का राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ा योगदान होता है। खेलों के जरिए खिलाड़ी जीवन में संघर्ष, आत्मविश्वास, समर्पण सीखता है। पहले के समय कहा जाता था की पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब। लेकिन अब यह भ्रांति टूट चुकी है। आज खिलाड़ी अपने हुनर से देश का नाम रौशन कर रहे है। खेलों के जरिए समाज मे सम्मान के साथ ही रोजगार पा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने खेलों में एक अलग ही स्थान हासिल किया है। ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ गेमों तक में भारत ने अपना झंडा गाड़ा है। छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार ने हमेशा खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का काम किया है उसके लिए उचित प्रशिक्षण और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर काफी काम किया गया। छत्तीसगढ़ को खेलों में राष्ट्रीयदृअंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की हर संभव कोशिश होगी। उसके लिए जरूरी प्रशिक्षण और इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था की जाएगी।

खल्लारी माता मेला आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख देने की घोषणा ..

इस मौके पर संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने माता खल्लारी मेला को भव्य रूप प्रदान करने के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए राशि देने की घोषणा की।
प्रतियोगिता का आयोजन मेघ खेल एवं नवयुवक मंडल ने किया था। जिसमे देश भर से महिला और पुरुष कबड्डी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। कार्यक्रम में सांसद चुन्नी लाल साहू विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व विधायक श्रीमती अल्का चंद्राकर, नरेश चंद्राकर, मेघ खेल एवं युवा संगठन आयोजन समिति के संयोजक डेमन राज पनुरिया, अध्यक्ष भोजनाथ कल्लू देवांगन, सचिव देवेश साहू समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा21 घंटे ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 14 जुलाई को जिला स्तरीय बैठक ..

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति करेगी समीक्षा, महाविद्यालयों के प्राचार्य और जिला स्तरीय अधिकारी...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट गठन पर क्षेत्रवासियों में खुशी, कलेक्टर जन्मेजय महोबे का किया सम्मान ..

लंबे इंतजार के बाद बना श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट, आभार जताने कलेक्ट्रेट पहुंचे जनप्रतिनिधि व श्रद्धालु .. जांजगीर-चांपा, श्री...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: मालखरौदा के चारपारा में 18 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मालखरौदा वृत्त के ग्राम चारपारा में...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का शुभारंभ, कलेक्टर ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी ..

11 से 18 जुलाई तक चलेगा अभियान, परिवार नियोजन व मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति किया जाएगा जागरूक .. जांजगीर-चांपा, विश्व...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending