Connect with us

खबर कोरबा

बालको के श्रमिक हक मांग रहे तो मिल रही लाठियां – ज्योत्सना महंत ..

Published

on

हसदेव को बचाने कांग्रेस एक जुट ,

कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत का दो दिवसीय प्रवास ..

कोरबा, बालको प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के एकतरफा निलंबन के खिलाफ कर्मचारियों के शांतिपूर्ण आंदोलन को लाठी चार्ज करके बलपूर्वक कुचले जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही प्रशासन बर्बरता पर उतर आई है। अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलना भारतीय जनता पार्टी की परंपरा बन चुकी है। किसी भी तरह की जायज मांग, सलाह, सुझाव या चर्चा की कोई गुंजाइश भाजपा शासन काल में नहीं रह गई है।
सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि बालको प्रशासन कर्मचारियों की वेतन विसंगति और नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को वापस लेने की मांग को अविलंब पूरा करें। शांतिपूर्ण तरीके से टूल डाउन करके प्रदर्शन कर रहे बालको कर्मचारियों पर लाठीचार्ज की घटना निंदनीय है। भाजपा की सरकार पूंजीपतियों के दबाव में कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करवा रही है। कर्मचारियों की जायज मांग को कुचल रही है। भाजपा की सरकार बनते ही उद्योगों में मजदूरों के साथ अमानवीय व्यवहार शुरू हो गया है, सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा है कि हसदेव के जंगलों को बचाने के लिए कांग्रेस एकजुट है। हसदेव अरण्य के जंगल में कोयला खनन के लिए काटे जा रहे पेड़ों के विरोध में ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार परसा ईस्ट केते बासेन कोयला खदान को एक निजी कंपनी को आबंटित की है। कंपनी कोयला खनन के लिए बड़े पैमाने पर पेड़ों को काट रही है। ये सभी पेड़ कई वर्षों पुराने हैं। पेड़ों की कटाई से क्षेत्र के लोगों पर गंभीर असर पड़ेगा, साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान होगा। हाथियों के प्रजनन के लिए सुरक्षित क्षेत्र को नुकसान पहुंचेगा व हसदेव बांगो बांध सहित नदी को भी भारी क्षति पहुंचेगी। सांसद ज्योत्सना महंत संसदीय क्षेत्र के दो दिनों तक दौरे में रहेंगी ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

बुजुर्ग महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा ..

डभरा पुलिस ने 70 हजार रुपये का मशरूका किया जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

मोदी के 25 वर्ष के नेतृत्व का अभिनंदन, छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया प्रस्ताव ..

पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी , आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर...

खबर कोरबा6 घंटे ago

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण ..

कोरबा जिले की ग्राम पंचायत नोनबिर्री और दादरकला में बने आकर्षक बालिका शौचालय, ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान को मिल रही...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट –

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार .. बिलासपुर...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा ..

‘निगम के अफसर रोज सुबह फील्ड में उतरें, अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश’ , नगरीय प्रशासन विभाग...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न ..

डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें , कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध...

खबर सूरजपुर ..22 घंटे ago

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल की वार्षिक बैठक संपन्न, 19वीं बार राजेश अग्रवाल ‘राजू’ बने अध्यक्ष ..

वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, नवरात्रि में भव्य जागरण एवं 40वें वार्षिक उत्सव की तैयारियां शुरू...

खबर अकलतरा ..23 घंटे ago

नशे से दूर रहकर ही बनेगा स्वस्थ समाज, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ ..

वेल विशर फाउंडेशन ने कटनई में निकाली जागरूकता रैली, थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्परिणाम .. अकलतरा,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

रबी सीजन में टोकन से मिलेगा खाद, कालाबाजारी पर लगेगी लगाम ..

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के निर्देशन में टोकन आधारित वितरण की तैयारी तेज, रकबे के आधार पर मिलेगा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्वास्थ्य विभाग डभरा के अकाउंट मैनेजर (बीएएम) चिरंजीव चंद्रा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ..

करीब 20 दिनों से अस्पताल में चल रहा था उपचार, रविवार सुबह 8:30 बजे उनके ग्राम बरभांठा (घोघरी) में होगा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending