Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

समय-सीमा, जनदर्शन के लंबित आवेदनों का प्राथमिकता से करें निराकरण – कलेक्टर ,

जिले में गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाए जाने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ,

विभिन्न निर्माण कार्य और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्य और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह हर्षाेल्लास और गरिमापूर्ण मनाने सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने जनदर्शन, समय-सीमा सहित अन्य लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह कार्यक्रम में परेड एवं रिहर्सल, बैठक व्यवस्था, साज-सज्जा एवं बेरेकेटिंग सहित अन्य विभिन्न आवश्यक कार्यों के संबंध में अधिकारियों को दायित्व सौंपा। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पुरस्कार वितरण, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस सहित सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदार को वर्तमान शैक्षणिक सत्र में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के पढ़ाई कार्य का निरीक्षण करते हुवे शिक्षा गुणवत्ता और रिजल्ट सुधार की दिशा में कार्य करने कहा।

इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में धान खरीदी की अद्यतन स्थिति, आयुष्मान कार्ड योजना, पीएम आवास योजना, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन, अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, नक्शा अद्यतीकरण सहित अन्य निर्माण कार्य तथा डीएमएफ सहित अन्य कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा किए। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, अपर कलेक्टर व डभरा एसडीएम सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending