खबर कोरबा
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम जागरूकता रथ को किया रवाना ..

.
डेमोन्सट्रेशन वैन के माध्यम से आमजनों को ईव्हीएम मशीन की दी जाएगी जानकारी ,
.
जिले में 05 ईव्हीएम प्रदर्शन केंद्र किया गया स्थापित ..
.
कोरबा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट परिसर में ईव्हीएम प्रदर्शन व मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने जिले के शहरी एवं ग्रामीण दूरस्थ क्षेत्रों में रथ के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कर ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीन का प्रशिक्षण देने एवं ईव्हीएम मशीन के द्वारा मतदान करने की सत्यता के प्रति आमजनों को जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र व वंचित लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, काटने एवं त्रुटि सुधार के संबंध में भी जानकारी प्रदान करने के लिए कहा। कलेक्टर ने 18 वर्ष आयु पूर्ण किए हुए युवाओं एवं मतदाता सूची से वंचित महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं आमनागरिकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की है।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे, जिला शिक्षा अधिकारी जी. पी. भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में जिले में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सभी मतदाताओं को मतदान का महत्व की जानकारी देने एवं ईव्हीएम के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता रथ को रवाना किया गया है। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर कोरबा, करतला तहसील कार्यालय परिसर सहित कोरबा, कटघोरा एवं पोड़ी-उपरोड़ा के एसडीएम कार्यालय में ईव्हीएम प्रदर्शन केंद्र की स्थापना की गई है। यह प्रचार रथ जिले के सभी विधानसभा में घूमकर ईव्हीएम मशीन का प्रचार-प्रसार डेमोन्सट्रेशन वैन के माध्यम से करेगा। जिससे सभी मतदाता लोक सभा निर्वाचन में अनिवार्य रूप से भाग लें। इस हेतु समस्त विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्र लोकेशनों को सम्मिलित कर तिथिवार रोड मैप तैयार किया गया है। इसी प्रकार जागरूकता रथ द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्र के संबंध में भी जानकारी प्रदान किया जाएगा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















You must be logged in to post a comment Login