खबर कोरबा
अघरिया समाज के चुनाव में अधिवक्ता सुरेश पटेल बनाए गए क्षेत्रीय अध्यक्ष ..

युवाओं की टीम से अघरिया समाज के विकास को नई दिशा एवम् गति मिलेगी…अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..
.
कोरबा, अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्रीय समिति कोरबा का निर्वाचन अघरिया भवन सिद्धि विनायक मंदिर कोरबा में आयोजित किया गया जिसमें परंपरागत ढंग से सभी पदों पर सर्व सम्मति से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ जिसमें सुरेश पटेल अधिवक्ता को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया तो वहीं विजय पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रमोद पटेल कोषाध्यक्ष, जितेंद्र पटेल केंद्रीय प्रतिनिधि, दिगंबर पटेल सचिव निर्विरोध चुने गए।
निर्वाचन अधिकारी ने सभी पदों पर मात्र एक_एक नामांकन पत्र दाखिल किए जाने पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की है कि युवाओं की यह टीम कोरबा क्षेत्र में अघरिया समाज को नई दिशा और गति प्रदान करते हुए सामाजिक विकास की नई मंजिल तय करेगा।

इस अवसर पर निर्विरोध चुनाव को संपन्न कराने में निर्वाचन समिति के मनीष चौधरी, देवेंद्र पटेल, ओमप्रकाश पटेल के साथ अघरिया समाज के अंचल प्रभारी अरुण चौधरी, एस एस पटेल, खगेश्वर पटेल, दिगंबर, जितेंद्र, सुरेश, विजय नायक, प्रमोद पटेल, नरेश पटेल आदि की सक्रिय सहभागिता रही।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
























You must be logged in to post a comment Login