Connect with us

खबर सक्ती ...

विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए डॉ चरणदास महंत ने प्रेषित किया प्रस्ताव ..

Published

on

सक्ती, विधानसभा क्षेत्र सक्ती के समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं विधायक सक्ती डॉ चरणदास महंत ने नए बजट में शामिल करने के लिए करोड़ों का प्रस्ताव प्रेषित किया है। इस सम्बंध में वरिष्ठ कॉग्रेसी नेता अधिवक्ता गिरधर जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नए बजट में शामिल करने के लिए विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यों हेतु संबंधित विभाग के मंत्रियों को पत्र लिखकर बजट में शामिल करने आग्रह किया है। जिसमे प्रमुख रूप से लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरुण साव को मालखरौदा रोड, नवापारा, सिघनसरा महौदा डेरा, सिरली, रायपुरा 11 कि.मी. चोरिया से ठठारी 7 कि.मी. सक्ती के राष्ट्रीय राज मार्ग सोसाइटी चौक तक बालपुर बस्ती से रेलवे स्टेशन तक सक्ती के बंधवा तालाब के ऊपर से राष्ट्रीय राज मार्ग तक सक्ती बरपाली कला से बासीन पाट तक चौड़ीकरण, हरेठी सिपाही मुड़ा 4 कि.मी. नया सड़क नंदेली से सोंठी सड़क चौड़ीकरण, डोड़की से पोरथा, किरारी से पासिद डामरीकरण, नवापारा से एन. एच. तक चिंताराम कालोनी में सड़क निर्माण, नवीन आवासीय भवन कार्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवीन भवन निर्माण नगर पालिका सक्ती, जोंगरा से रगजा तक सड़क नहर पार में बाराद्वार से कंकालिन मंदिर होते हुए होलसाय बरेठ घर तक नया बाराद्वार से भगोडीह तक सड़क नवीन विश्राम गृह बाराद्वार में पिपरदा से हथनेवरा तक सड़क निर्माण कुम्हारी खुर्द से बघौदा तक रेड़ा से लहंगा रगजा से नहर तक सड़क निर्माण जगदल्ली से उपकाचुआ तेंदूटोहा से कर्रापाली बोरदा से जोंगरा गुडेरा डीह से किरारी केसला सकरेली से किरारी देवरमाल से ढोलनार लहंगा से सरवानी तक सड़क निर्माण हावड़ा मुंबई रेलवे मार्ग के सोंठी, टेमर में ओवर ब्रिज सेन्द्री से घोघरा सड़क निर्माण जेठा से खुटादहरा में पुल निर्माण, भगोडीह समपार सारागांव समपार बन्द को चालू करने तथा मंत्री विजय शर्मा को बाराद्वार में नवीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को तुर्री धाम एवँ ऋषभ तीर्थ को पर्यटन स्थल घोषित करने नवीन महाविद्यालय बराद्वार में उपजेल सक्ती को जिला जेल का दर्जा दिये जाने नवीन शासकीय महाविद्यालय खोलने उमरेली एवं रामपुर में ग्रामपंचायत सरहर, टेमर, रगजा, बस्ती बाराद्वार, पलाड़ी कला, परसदा में हाईस्कूल को उन्नयन करने कुम्हारी खुर्द खहमिया के प्राथमिक विद्यालय को मीडिल स्कूल एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को चाम्पा के बीडीएम अस्पताल में मातृत्व एवं शिशु अस्पताल स्थापना, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को सारागांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उन्नयन डूमरपारा में अस्पताल का नया भवन बाराद्वार के सिविल अस्पताल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लच्छनपुर में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र चोरिया झरना एव लवसरा में नवीन भवन राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा को सारागांव को नया राजस्व अनुविभाग नगरदा को पूर्ण तहसील एव लच्छनपुर में उप तहसील बनाने जलसंसाधन विभाग के मंत्री केदार कश्यप को करवार नाला में पुटेकेला, सराईपाली, नवागांव स्टॉप डेम लोकल नाला पुजेरी पाली, सेन्द्री पतेरापाली, दर्रीबंजर, सकरेली, सुआडेरा, भालुडेरा में स्टॉप डेम सोननदी में जोगी डीपा गुड़वा नाला पेटफोरवा कुम्हारी खुर्द जुनवानी कोटरी नाला डड़ई में बोराई नदी में टेमर एवँ सोन नदी में पलाड़ी में रपटा एनीकट निर्माण के लिये विकास कार्यो को वर्ष 2024 -25 के मुख्य बजट में शामिल किये जाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending